{"_id":"60ae53e28ebc3e4b310db287","slug":"humsafar-will-run-three-days-a-week-and-sangam-express-will-run-only-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में तीन दिन हमसफर और चार दिन ही चलेगी संगम एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में तीन दिन हमसफर और चार दिन ही चलेगी संगम एक्सप्रेस
Wed, 26 May 2021 07:27 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 May 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
hamsafar train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन और मेरठ सिटी जाने वाली संगम एक्सप्रेस का संचालन अब सप्ताह में चार दिन ही होगा। इसके अलावा सप्ताह में तीन दिन देहरादून जाने वाली स्पेशल ट्रेन अब सिर्फ दो दिन ही चलेगी। पिछले कुछ दिनों से कोविड की दूसरी लहर की वजह से यात्रियों की कम आवाजाही की वजह से ही रेलवे द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल बीते एक माह से यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। हमसफर जैसी वीआईपी ट्रेनों में यात्रियों का लोड फैक्टर लगातार 50 फीसदी से कम चल रहा है।। इसी वजह से प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 02275 हमसफर एक्सप्रेस 28 मई से मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को ही चलेगी। इसी तरह नई दिल्ली से गाड़ी संख्या 02276 हमसफर का संचालन 29 मई से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही होगा।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन से मेरठ सिटी जाने वाली गाड़ी संख्या 04163 संगम एक्सप्रेस भी 28 मई से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार एवं मेरठ से गाड़ी संख्या 04164 का संचालन 29 मई से मंगलवार, बुधवार, शनिवार और रविवार को होगा। इसी तरह सूबेदारगंज से देहरादून जाने वाली गाड़ी संख्या 04114 का संचालन अब 28 मई से सोमवार और शुक्रवार एवं देहरादून से गाड़ी संख्या 04118 के चलने का दिन 31 मई से सोमवार और बृहस्पतिवार को रहेगा।
विज्ञापन