फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Humsafar will run three days a week and Sangam Express will run only four days

सप्ताह में तीन दिन हमसफर और चार दिन ही चलेगी संगम एक्सप्रेस 

Wed, 26 May 2021 07:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 May 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Humsafar will run three days a week and Sangam Express will run only four days
hamsafar train - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन और मेरठ सिटी जाने वाली संगम एक्सप्रेस का संचालन अब सप्ताह में चार दिन ही होगा। इसके अलावा सप्ताह में तीन दिन देहरादून जाने वाली स्पेशल ट्रेन अब सिर्फ दो दिन ही चलेगी। पिछले कुछ दिनों से कोविड की दूसरी लहर की वजह से यात्रियों की कम आवाजाही की वजह से ही रेलवे द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन



दरअसल बीते एक माह से यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। हमसफर जैसी वीआईपी ट्रेनों में यात्रियों का लोड फैक्टर लगातार 50 फीसदी से कम चल रहा है।।  इसी वजह से प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 02275 हमसफर एक्सप्रेस 28 मई से मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को ही चलेगी। इसी तरह नई दिल्ली से गाड़ी संख्या 02276 हमसफर का संचालन 29 मई से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही होगा।
विज्ञापन



प्रयागराज जंक्शन से मेरठ सिटी जाने वाली गाड़ी संख्या 04163 संगम एक्सप्रेस भी 28 मई से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार एवं मेरठ से गाड़ी संख्या 04164 का संचालन 29 मई से मंगलवार, बुधवार, शनिवार और रविवार को होगा। इसी तरह सूबेदारगंज से देहरादून जाने वाली गाड़ी संख्या 04114 का संचालन अब 28 मई से सोमवार और शुक्रवार एवं देहरादून से गाड़ी संख्या 04118 के चलने का दिन 31 मई से  सोमवार और बृहस्पतिवार को रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed