फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Humsafar becomes first train with flexi and non flexi fair

फ्लेक्सी और नॉन फ्लेक्सी फेयर वाली पहली ट्रेन बनी हमसफर

Fri, 13 Sep 2019 02:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Humsafar becomes first train with flexi and non flexi fair
Humsafar becomes first train with flexi and non flexi fair
फ्लेक्सी और नॉन फ्लेक्सी फेयर वाली पहली ट्रेन बनी हमसफर
विज्ञापन

0 दिल्ली जाने वाले यात्रियों का आज से रोजाना साथ देगी हमसफर
प्रयागराज। इलाहाबाद से दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यह देश की पहली ऐसी हमसफर श्रेणी की ट्रेन हो गई है जिसमें फ्लेक्सी और नॉन फ्लेक्सी दोनों ही लागू है। शुक्रवार 13 सितंबर से इलाहाबाद हमसफर एक्सप्रेस का संचालन दिल्ली के प्रतिदिन शुरू हो जाएगा। प्रयागराज एक्सप्रेस के बाद जंक्शन से शुरू होने वाली यह दूसरी ऐसी ट्रेन होगी जो हर रोज दिल्ली के लिए चलेगी।
हमसफर एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में तीन दिन ही आनंद विहार टर्मिनल तक के लिए होता था। दुरंतो बंद होने के बाद हमसफर तीन दिन आनंद विहार और चार दिन नई दिल्ली जाएगी। शुक्रवार को जब ट्रेन रवाना होगी तो इसमें पहली बार एसी थर्ड के साथ चार कोच स्लीपर श्रेणी के भी जोड़े जाएंगे। पहले ही सफर में हमसफर के स्लीपर में प्रतीक्षा सूची हो गई है। रेलवे ने इसके स्लीपर में फ्लेक्सी फेयर नहीं लगाया है। इस वजह से इलाहाबाद से आनंद विहार के लिए हमसफर का किराया 420 एवं नई दिल्ली के 425 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि हमसफर के थर्ड एसी में फ्लेक्सी फेयर पहले की तरह अब भी रहेगा। इसका न्यूनतम किराया 1115 एवं अधिकतम किराया दिल्ली के लिए 1625 रुपये है।
विज्ञापन

00000000000000000
दुरंतो के मुकाबले हमसफर में बढ़ गई 192 बर्थ
प्रयागराज। दुरंतो एक्सप्रेस के मुकाबले हमसफर एक्सप्रेस में कुल 192 बर्थ ज्यादा हो गई है। दुरंतो में सभी श्रेणी की कुल 1260 बर्थ थी। लेकिन हमसफर में यह संख्या 1472 हो गई है। हमसफर में 16 कोच थर्ड एसी के एवं चार कोच स्लीपर के रहेंगे। जबकि दुरंतो में स्लीपर के नौ, एसी थर्ड के पांच, एसी टू के तीन एवं एसी फर्स्ट का एक कोच था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed