फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   humidity increased difficulties; Prayagraj will heat up again from today, heat wave alert issued for June 9-10

Prayagraj : नहीं बरसे बादल, उमस ने बढ़ाई मुश्किलें; आज से फिर तपेगा प्रयागराज, 9-10 जून को लू का अलर्ट

Sun, 07 Jun 2026 01:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Jun 2026 01:01 PM IST
सार

Prayagraj Temperature : आसमान में दिनभर काले बादलों की आवाजाही और बारिश की उम्मीदों के बावजूद प्रयागराज को राहत नहीं मिली। बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 9 और 10 जून को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि समय से पहले मानसून आने की संभावना शहरवासियों के लिए राहत की खबर लेकर आई है।

विज्ञापन
humidity increased difficulties; Prayagraj will heat up again from today, heat wave alert issued for June 9-10
प्रयागराज में तापमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही होती रही। कभी तेज धूप तो कभी बादलों के बीच से निकलने वाली धूप से लोग बेहाल रहे। उमस के चलते पंखा और कूलर भी हांफते नजर आए। हवा में नमी बढ़ने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बढ़ी हुई आर्द्रता ने गर्मी का असर और अधिक महसूस कराया। विशेषज्ञों का कहना है कि जब बादल तो रहते हैं लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होती, तब उमस और अधिक बढ़ जाती है।

विज्ञापन


आज से फिर चढ़ेगा पारा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार से मौसम का मिजाज फिर बदलने लगेगा। बादलों की आवाजाही कम होने और तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। 9 और 10 जून को अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की संभावना है। इन दिनों लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और हल्के सूती कपड़े पहनने की अपील की है।
विज्ञापन


14 जून के बाद मिल सकती है राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से पहले उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। यदि वर्तमान परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो 14 जून के आसपास प्रयागराज समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लंबे समय से जारी भीषण गर्मी तथा उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed