फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Humanity shamed: The old woman's rotten body lay outside SRN hospital, no one took care of it

इंसानियत शर्मसार: एसआरएन अस्पताल के बाहर पड़ी रही वृद्धा की सड़ी-गली लाश, किसी ने नहीं ली सुध

Sun, 20 Jul 2025 06:13 AM IST
विनोद सिंह सत्येंद्र पटेल, प्रयागराज
सत्येंद्र पटेल, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Jul 2025 06:13 AM IST
सार

प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल परिसर में शनिवार को एक हृदय विदारक दृश्य सामने आया। सर्जिकल वार्ड के बाहर एक वृद्ध महिला की सड़ी-गली लाश पड़ी मिली, जिसे देखकर लोगों का दिल दहल गया। शव पर कीड़े रेंग रहे थे और शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।

विज्ञापन
Humanity shamed: The old woman's rotten body lay outside SRN hospital, no one took care of it
एसआरएन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एसआरएन अस्पताल परिसर में शनिवार को एक हृदय विदारक दृश्य सामने आया। सर्जिकल वार्ड के बाहर एक वृद्ध महिला की सड़ी-गली लाश पड़ी मिली, जिसे देखकर लोगों का दिल दहल गया। शव पर कीड़े रेंग रहे थे और शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शनिवार शाम तीन बजे तक शव को हटाया नहीं गया था, जबकि वृद्धा का शव कई दिनों से ही वहां पड़ा था।

विज्ञापन

अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों के मुताबिक, वृद्धा बीते तीन दिनों से वार्ड के बाहर शेड के नीचे जमीन पर पड़ी थी। वह बेहद कमजोर थी और चलने-फिरने में भी असमर्थ थी। आसपास से गुजरने वालों से वह मदद की आस लगाई बैठी रही, मगर किसी ने पानी तक नहीं दिया। अंत में उसकी बेबस सांसें थम गईं, तब भी कोई नहीं आया। उधर, कई दिनों से जमीन पर लावारिश पड़ी वृद्धा के मृत शरीर पर मक्खियां भनभनाने लगीं और कीड़े चलने लगे।

विज्ञापन

वहीं शनिवार को तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन को दी। इसके बाद शाम करीब साढ़े तीन के करीब अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। हालांकि अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को उन्हें सर्जिकल वार्ड के बाहर एक वृद्ध महिला के मृत पाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत शव को वहां से उठवाकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैरान करने वाली बात यह है कि इतने बड़े अस्पताल परिसर में न तो सुरक्षाकर्मियों ने ध्यान दिया और न ही स्वास्थ्य कर्मचारियों ने समय से लाश को हटाने की जहमत उठाई। यह घटना न केवल प्रशासनिक संवेदनहीनता को उजागर करती है, बल्कि समाज की उस बेदर्द तस्वीर को भी सामने लाती है, जहां एक वृद्धा अस्पताल के दरवाजे पर दम तोड़ देती है और कोई उसकी सुध तक नहीं लेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed