फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Humaid ur Rahman uncle of Osama one of the six terrorists arrested from Prayagraj

छह आतंकी गिरफ्तार: प्रयागराज से दबोचा गया ओसामा का चाचा, आईएसआई मॉड्यूल का है मास्टरमाइंड

Sat, 18 Sep 2021 09:08 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 18 Sep 2021 09:08 AM IST
सार

एटीएस ने हुमैद उर रहमान को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह आईएसआई मॉड्यूल का मास्टरमाइंड है और दिल्ली से पकड़े गए ओसामा का चाचा है।
 

विज्ञापन
Humaid ur Rahman uncle of Osama one of the six terrorists arrested from Prayagraj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

आईएसआई मॉड्यूल के कथित मास्टर माइंड हुमैद उर रहमान को यूपी एटीएस ने शुक्रवार को प्रयागराज से दबोच लिया है। एटीएस के सूत्रों का कहना है कि वह दिल्ली स्पेशल सेल की ओर से की जा रही तफ्तीश में वांछित था। हुमैद उर रहमान दिल्ली से गिरफ्तार ओसामा का चाचा बताया जा रहा है। एटीएस ने हुमैद उर रहमान को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन


उधर, इस पूरे मामले में यूपी से जुड़े तथ्यों और यूपी में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के बाकी कनेक्शन की जानकारी हासिल करने के लिए आईजी एटीएस जीके गोस्वामी खुद दिल्ली पहुंच गए हैं। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस की रिमांड पर आए संदिग्ध आतंकियों से यूपी एटीएस की टीम पहले से पूछताछ कर रही है। एटीएस की एक टीम गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन


जंक्शन और एयरपोर्ट की दो महीने की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी एटीएस
प्रयागराज में आतंकी पकड़े जाने के बाद रेलवे और एयरपोर्ट में हाई अलर्ट हो गया है। यहां पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के दौरान शहर से गिरफ्तार हुए जीशान कमर की गतिविधियों को जानने के लिए एटीएस ने प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने की तैयारी शुरू की है। बताया जा रहा है कि एटीएस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों के ट्रेन और विमान से प्रयागराज आने की बात सामने आई है। उनकी पहचान करने के लिए ही अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर लौटा मछली विक्रेता इम्तियाज
वहीं, दूसरी ओर आतंकी कनेक्शन के शक में एटीएस द्वारा उठाया गया मछली विक्रेता इम्तियाज शुक्रवार की देर शाम परिवार के साथ घर पहुंच गया। एटीएस ने पूछताछ के बाद उसे क्लीन चिट दे दी। इम्तियाज के घर पहुंचने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। हर कोई उससे एटीएस की पूछताछ के बारे में जानना चाहता था, लेकिन वह लोगों से दूरी बनाते हुए खेत की ओर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed