{"_id":"5fea1c238ebc3e3b8c4eaa6e","slug":"hukkabar-was-running-in-the-restaurant-of-housing-development-colony-in-jhansi-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूंसी में आवास विकास कालोनी के रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्काबार, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूंसी में आवास विकास कालोनी के रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्काबार, चार गिरफ्तार
Mon, 28 Dec 2020 11:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
hookah bar
- फोटो : hookah bar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाकाई पुलिस ने सोमवार को झूंसी की आवास विकास कालोनी योजना तीन के एक रोस्टरेंट में अवैध रुप से संचालित किए जा रहे हुक्काबार में दबिश दी। मौके से पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया। उन्हें गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। मौके से पुलिस ने कई हुक्का और पाइप बरामद की है। पुलिस की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा रहा।
तकरीबन छह माह पहले झूंसी की आवास विकास कालोनी योजना तीन में एक रेस्टोरेंट खोला गया था। उक्त रोस्टोरेंट में काफी दिनों से अवैध तरीके से हुक्काबार संचालित किए जाने की शिकायत झूंसी पुलिस को मिल रही थी। इस पर सोमवार को इंसपेक्टर झूंसी नरेंद्र प्रसाद की अगुवाई में एसआई सौरभ सिंह, मनोज कुमार, अरविंद कुमार कन्नौजिया तथा कांस्टेबल राजेश सिंह व रंजीत सिंह ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की। इससे वहा हड़कंप मच गया।
मौके से झूंसी पुलिस ने मोहम्मद कैश अंसारी पुत्र वाहिद अली निवासी चकिया घरहरा, सहसों, विक्की सिंह पुत्र राजू प्रताप सिंह निवासी नैका-महीन थाना झूंसी, सौरभ पुत्र राजाराम निवासी रिठैयां थाना सरायइनायत तथा विजय सिंह पुत्र अवध सिंह निवासी चकिया घरहरा सहसों को गिरफ्तार कर लिया। अवैध हुक्काबार से दो हुक्का, सात हुक्का पाइप तथा पांच डिब्बी फ्लेवर बरामद किया। दोपहर बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों का चालान कर दिया गया।