{"_id":"5d4b337b8ebc3e6cb47b4091","slug":"huge-jam-from-handia-to-bhati-allahabad-news-ald251636563","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंडिया से भीटी तक लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंडिया से भीटी तक लगा भीषण जाम
विज्ञापन
Huge jam from Handia to Bhati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंडिया से भीटी तक लगा भीषण जाम
तीन घंटे की वाराणसी यात्रा में लग रहे छह से आठ घंटे
प्रयागराज। इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर बुधवार को दिन में भीषण जाम लगा रहा। दोपहर से शुरू हुआ जाम देर शाम तक नहीं खत्म हुआ था। सबसे ज्यादा जाम हंडिया से लेकर भीटी तक लगा था। सिर्फ एक लेन पर ही वाहनों को अनुमति है। दोनों ओर से वाहन उसी लेन पर चल रहे हैं। वाहनों के आमने सामने आ जाने के कारण जाम लगा रहा।
वाराणसी जाने में अमूमन तीन घंटे का समय लगता है लेकिन इन दिनों जाने में छह से आठ घंटे लग जा रहे हैं। एक लेन पर दोनों ओर के वाहन चल रहे हैं। इसी कारण अक्सर बड़े वाहन एक दूसरे के सामने आ जाते हैं और घंटों जाम लगा रहता है। बुधवार को भी हंडिया से लेकर भीटी तक भीषण जाम लगा रहा। एक लेन में पांच पांच वाहन आमने सामने खड़े हो गए थे। घंटों गाड़ियां रुकी रहीं। प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले हजारों लोग जाम में दिन भर फंसे रहे। हाईवे के अगल बगल इन दिनों नालियों का निर्माण चल रहा है, इस कारण वाहन दूसरे रास्तों पर भी नहीं उतर पा रहे थे। आस पास के लोगों ने बताया कि यह स्थिति प्रतिदिन की है। जाम सुबह से शाम तक लगा रहता है। आज भदोही से आए रहे तमाम लोगों को प्रयागराज ट्रेन पकड़नी थी। हंडिया में जब शाम को तीन घंटे तक बसें एक ही जगह खड़ी रह गईं तो वे उतर गए और काफी आगे जाकर टेंपो पर बैठकर प्रयागराज पहुंचे। टीआई राकेश सिंह ने बताया कि एक लेन बंद होने के कारण यह दिक्कत आ रही है। विभाग ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर इस मार्ग की जगह वाराणसी जाने वाले वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने को कहा था लेकिन लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं। इसी कारण जाम लग जा रहा है।