फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   huge fire broke out in cotton factory fire brigade got it under control after hours of effort

Prayagraj : रूई के कारखाने में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Wed, 12 Oct 2022 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 10:10 PM IST
सार

हथिगवां थाना क्षेत्र के सैफाबाद निवासी मुम्ताज अहमद ने गांव के किनारे कपड़े की चिंदी कतरन से रुई बनाने का कारखाना लगा रखा है। विगत कई दिन से वह कारखाने में ताला जड़कर महाराष्ट्र किसी काम से गए हैं।

विज्ञापन
huge fire broke out in cotton factory fire brigade got it under control after hours of effort
Prayagraj News : सैफाबाद में रूई के गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रृंगवेरपुर धाम क्षेत्र के सैफाबाद गांव स्थित रुई के कारखाने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया, नाकाम होने पर फायरब्रिगेड की मद्द से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन



हथिगवां थाना क्षेत्र के सैफाबाद निवासी मुम्ताज अहमद ने गांव के किनारे कपड़े की चिंदी कतरन से रुई बनाने का कारखाना लगा रखा है। विगत कई दिन से वह कारखाने में ताला जड़कर महाराष्ट्र किसी काम से गए हैं। बुधवार शाम करीब सात बजे शार्ट सर्किट से कारखाने में आग लग गई। धुआं उठता देख ग्रामीण आग बुझाने दौड़ पड़े, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन



लोगों के अथक प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरब्रिगेड को सूचना दिया। जानकारी होने पर कुंडा से फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां आ गई। करीब तीन घंटे के बाद आग बुझाई जा सकी। इस दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed