फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   How many children are not studying in schools, the government should tell: High Court

कितने स्कूलों में नहीं पढ़ रहे बच्चे, सरकार बताए: हाईकोर्ट

Sat, 18 Dec 2021 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
How many children are not studying in schools, the government should tell: High Court
कितने स्कूलों में नहीं पढ़ रहे बच्चे, सरकार बताए: हाईकोर्ट
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि प्रदेश में कितने ऐसे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, जहां एक भी छात्र नहीं पढ़ रहे हैं। कोर्ट ने परिषदीय विद्यालयों की खस्ता हाल और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर भी सरकार से जानकारी मांगी है। मामले की सुनवाई कर रही दो जजों की खंडपीठ ने यह आदेश नंदलाल की जनहित याचिका पर दिया है।

याचिका में दारागंज स्थित उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय सहित कई विद्यालयों की बदहाल स्थिति का हवाला दिया गया है। मामले में प्रतिपक्षी खंड शिक्षाधिकारी की एक जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कोर्ट को बताया गया है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वर्तमान में एक भी छात्र नहीं है और ऐसा अध्यापकों व शिक्षा विभाग की लापरवाही केकारण है। इसी प्रकार अन्य विद्यालयों में शिक्षा का स्तर काफी खराब है। कई शिक्षकों को कक्षा चार के स्तर की अंग्रेजी भी नहीं आती है। हिंदी भी शुद्ध नहीं। विज्ञान केफार्मुले नहीं पता हैं। याची की ओर से कहा गया कि विद्यालयों की खस्ता हालत के कारण अभिभावक अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नहीं भेज रहे हैं। जिससे छात्रों की संख्या शून्य हो गई है। कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार से पूरे प्रदेश के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या का रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed