फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Houses will also be made in villages

गांवों में भी मकान का बनवाना होगा नक्शा

Sun, 09 Jun 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Houses will also be made in villages
घर
नगर पंचायतों तथा गांवों में मकान बनवाने के लिए भी नक्शा पास कराना होगा। हालांकि, 300 वर्ग गज से कम क्षेत्रफल में मकान बनवाने पर इससे छूट रहेगी। जिला पंचायत की शनिवार को हुई बैठक में इसका प्रस्ताव पास हुआ। इसके अनुसार नक्शा जिला पंचायत से पास कराना होगा।
विज्ञापन


पंचायत की नवंबर में हुई पिछली बैठक में ही ग्रामीण क्षेत्र में मकान बनवाने के लिए नक्शा स्वीकृत कराने की अनिवार्यता का प्रस्ताव मंजूर हो गया था। शनिवार की बैठक में संशोधन के साथ यह प्रस्ताव फिर रखा गया, जिसे सदस्यों ने मंजूर कर लिया। बैठक में 57 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हुआ। इसमें से 46 करोड़ रुपये पुलिया, सीसी रोड आदि के निर्माण में खर्च होंगे। 11 करोड़ रुपये वेतन और पेंशन पर खर्च होंगे।
विज्ञापन


गिट्टी बोल्डर, बालू, मोरंग, परिवहन शुल्क वसूली नियमावली के उपविधि में उदगम स्थल से वसूली किए जाने का संशोधन भी पारित हो गया। बैठक में बिजली कटौती, पेयजल संकट, नहरों में पानी नहीं होने, गड्ढायुक्त सड़कों का मुद्दा ज्यादातर सदस्यों ने उठाया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह ने सदन में ही संबंधित विभाग के अफसरों से जवाब मांगा। बैठक में जल निगम का कोई भी अफसर मौजूद नहीं रहा। सदस्यों ने इस पर निंदा प्रस्ताव पारित किया। साथ ही अधिशासी अभियंता से जवाब तलब किया गया। सदस्यों ने सभी को काम कराने का बराबर मौका देने का मुद्दा भी उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पंचायत से संबंधित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में विधायक अजय भारतीय, मुजतबा सिद्दीकी, राजमणि कोल, जमुना प्रसाद सरोज, हाकीम लाल बिंद, एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी, बबिता पटेल, त्रिवेणी प्रसाद, अशोक सिंह, सीएमओ, डीडीओ, डीपीआरओ अनिल कुमार त्रिपाठी, अपर मुख्य अधिकारी एएन सिंह आदि मौजूद रहे।


जिला पंचायत शृंग्वेरपुर में स्वच्छता अभियान पर एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। यह राशि राज्य वित्त के मद से दी जाएगी। डीएम की ओर से इसकी मांग की गई थी। बैठक में इसका प्रस्ताव स्वीकृत हो गया। हालांकि, यह राशि पंचायत के निर्धारित मद में ही खर्च की जाएगी। इसका डिटेल तैयार करने के लिए अफसरों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed