{"_id":"6ab6dfc141ce879030002bb3","slug":"houses-porch-collapses-due-to-rain-occupants-safe-allahabad-news-c-407-1-ggp1016-20723-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बारिश से मकान का बारजा ढहा, लोग बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बारिश से मकान का बारजा ढहा, लोग बचे
Sat, 26 Sep 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
घूरपूर -मोहनी का पूरा गांव में गिरा पक्के घर का बारजा
- फोटो : Archive
पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बरसात के बीच बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। मोहनी का पूरा गांव में एक पक्के मकान का बारजा भरभराकर ढह गया।
शुक्रवार दोपहर मोहनी का पूरा गांव के कुछ लोग सड़क किनारे बने रामचंद्र पटेल उर्फ मुंशी जी के घर के सामने सीमेंट की बेंच पर ताश खेल रहे थे। कुछ देर बाद बारिश तेज हुई तो सभी लोग वहां से हटकर अपने-अपने घर चले गए। लोगों के हटने के लगभग आधे घंटे बाद ही पक्के घर का बारजा अचानक गिर पड़ा।
बारजा गिरने की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। गनीमत रही कि उस समय बारजे के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा एक बड़ा और गंभीर हादसा हो सकता था।