फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   house where Mahamana Birth now preparing to make it a national monument

पुण्यतिथि पर विशेष : महामना की जिस घर में गूंजी किलकारी, उसे अब राष्ट्रीय स्मारक बनाने की तैयारी

Sat, 12 Nov 2022 11:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 11:02 AM IST
सार

महामना की 150वीं जयंती पर वर्ष 2011 में केंद्र सरकार ने उनके पैतृक आवास को राष्ट्रीय स्मारक बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए कमेटी भी बनाई गई, लेकिन फिर यह योजना अधर में लटक गई। अब एक बार फिर उनके पौत्र ने अहियापुर स्थित घर को स्मारक बनाने की आवाज उठाई है।

विज्ञापन
house where Mahamana Birth now preparing to make it a national monument
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय संगमनगरी के अहियापुर स्थित जिस घर में पैदा हुए थे, उसे अब जन्मस्थान स्मारक घोषित कराने की तैयारी है। लंबे समय बाद इसके लिए महामना के परिजन खुद आगे आए हैं। शनिवार को महामना की पुण्यतिथि है। इससे पहले उनके पौत्र न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर उस घर को धरोहर के तौर पर राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के लिए आग्रह किया है।

विज्ञापन



महामना की 150वीं जयंती पर वर्ष 2011 में केंद्र सरकार ने उनके पैतृक आवास को राष्ट्रीय स्मारक बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए कमेटी भी बनाई गई, लेकिन फिर यह योजना अधर में लटक गई। अब एक बार फिर उनके पौत्र ने अहियापुर स्थित घर को स्मारक बनाने की आवाज उठाई है। शुक्रवार को सीएम को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि अहियापुर में महामना का जन्मस्थान है।

विज्ञापन

प्रयागराज आने वाले लोग अक्सर यह जानना चाहते हैं कि महामना इस शहर में किस जगह पैदा हुए थे। ऐसे में अगर इस घर को उनके जन्मस्थान के रूप में मान्यता मिल जाए तो वह हर तरह से उपयुक्त और अच्छा होगा। 25 दिसंबर को महामना की जयंती है। न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय ने सीएम को संबोधित पत्र में कहा है कि उनका पौत्र होने के नाते मैं आपसे निवेदन कर रहा हूं कि अगर उनकी जयंती पर आप खुद प्रयागराज के उस घर में पधारकर उनके जन्मस्थान को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की घोषणा कर दें तो मैं, मेरा परिवार और संपूर्ण प्रयागराजवासी आपके अत्यंत कृतज्ञ होंगे।


मैंने अहियापुर स्थित घर को महामना के जन्मस्थली के रूप में राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। इस मुद्दे पर मैं उनसे मिलना भी चाहता हूं। समय मिलने पर उनसे वार्ता करूंगा। - जस्टिस गिरिधर मालवीय, महामना के पौत्र। 

महामना के घर को स्मारक बनाने का 11 वर्ष पहले लिया गया था फैसला, अमल न होने से मायूसी
वर्ष 2011 में केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार 150वीं जयंती पर महामना की जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित करने का फैसला ले चुकी है। लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हो सका है। इसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजन समिति का गठन भी किया गया था।


परिजन बताते हैं कि तब बीएचयू के चांसलर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कर्ण सिंह इस समिति के उपाध्यक्ष थे और उन्हें ही कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष का भी जिम्मा दिया गया था। 18 अक्तूबर 2011 को डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में महामना के पैतृक आवास को नेहरू मेमोरियल दिल्ली की तरह विकसित करने का निर्णय लिया गया था। संस्कृति मंत्रालय को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सहयोग से मेमोरियल का प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी।


प्रदेश सरकार ने स्मारक की स्थापना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दे दिया था। लेकिन, स्मारक नहीं बन सका। महामना के जन्मस्थान को स्मारक बनाने का मुद्दा उठाने वाले पं. देवी दत्त शुक्ल-पं. रमादत्त शुक्ल शोध संस्थान के संयोजक व्रतशील शर्मा बताते हैं कि उनके घर में भगवान कृष्ण-राधा का वह मंदिर अब भी मौजूद है, जिसमें वह पूजा किया करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed