{"_id":"57e6e2b64f1c1b3276a8386d","slug":"house-of-bsp-today-announced-new-candidates-may-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसपी की सभा आज, हो सकती है नए प्रत्याशी की घोषणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसपी की सभा आज, हो सकती है नए प्रत्याशी की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 25 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। बीएसपी की रविवार को कौड़िहार में सभा होने जा रही है। इसमें नए प्रत्याशी की घोषणा होने की संभावना है। कौड़िहार का इलाका फाफामऊ विधान सभा सीट के अंतर्गत आता है। हालांकि यहां पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा पहले ही कर दी है लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक सभा में नए प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है। सभा में बीएसपी राज्य सभा सांसद मुनकाद अली और इंद्रजीत सरोज हिस्सा लेंगे।
बीएसपी में उठापटक होने के बाद जिले की कई विधान सभा सीटों पर टिकट बदले जाने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। पार्टी मुखिया मायावती की रैली के बाद विधान सभावार सभाएं शुरू हो रही हैं। रविवार को कौड़िहार बाजार के पास सभा होगी। संभावना जताई जा रही है कि इसमें नए प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है। हालांकि घोषण किस सीट के लिए होगी इस पर बीएसपी नेता नहीं बोल रहे हैं लेकिन बदलाव की बात जरूर कही जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह बदलाव पार्टी के दो बड़े नेता स्वामी प्रसाद मौर्या और आरके चौधरी के जाने के बाद किया जाएगा। पार्टी अपने भरोसेमंद लोगों को ही मैदान में उतारना चाहती है, जिससे कि चुनाव के दौरान किसी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।