{"_id":"619e7d1ad97a9d68a24328bb","slug":"house-occupied-by-making-a-fake-will-fir-allahabad-news-ald321181818","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : महिला डाक्टर के साथ मारपीट, हाथ मोड़कर नाखून तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : महिला डाक्टर के साथ मारपीट, हाथ मोड़कर नाखून तोड़ा
Wed, 24 Nov 2021 11:44 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
एसआरएन अस्पताल में 22 नवंबर को महिला डाक्टर के साथ मारपीट की गई। उनका हाथ मोड़कर नाखून तो दिया गया। बीच बचाव को आए अन्य डाक्टरों को भी अपशब्द कहे गए। महिला डाक्टर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसआरएन अस्पताल में महिला डाक्टर कैंपस में ही रहती हैं। 22 नवंबर को वह मेडिसिन इमरजेंसी में थी। इसी दौरान कुछ लोग एक मरीज को लेकर आए। डाक्टर का आरोप है कि तीमारदारों ने उनके साथ मारपीट की। उनका हाथ पकड़कर मोड़ दिया जिससे उनका नाखून टूट गया। उनपर अभद्र टिप्पणी की और वीडियो भी बनाया। इस दौरान तमाम डाक्टर आ गए। उन्होंने तीमरदारों को रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी गाली गलौज की गई। डाक्टर की तहरीर पर राजा राय, जीतेंद्र राय और आदर्श राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
नकली वसीयत बनाकर मकान पर किया कब्जा, रिपोर्ट दर्ज
प्रयागराज। कोतवाली थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला में अंशुरूपा के मकान को पड़ोसी ने नकली वसीयत बनाकर कब्जा कर लिया। अंशुरूपा की तहरीर पर पड़ोस के अरुण कुमार गुप्ता समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अंशुरूपा के मुताबिक उनकी सास ने आर्थिक स्थिति खराब होने पर मकान का कुछ हिस्सा पड़ोसी अरुण गुप्ता को बेच दिया था। बाद में नकली वसीयत बनाकर अरुण और उसके घर वालों ने पूरे मकान पर कब्जा कर लिया। अंशुरूपा ने नगर निगम और पुलिस में शिकायत की थी। नगर निगम में जांच के बाद उनकी शिकायत सही पाई गई। इसके कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गी।
विज्ञापन
चाचा ने भतीजे के सिर पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल फोड़ी
प्रयागराज। मोरी दारागंज के रहने वाले विशाल उर्फ विष्णु गुप्ता के सिर पर उसके चाचा प्रभात ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल फोड़ दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठीक होेने के बाद 23 नवंबर को चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
खाते से उड़ाए 81 हजार
प्रयागराज। नीम सराय के रहने वाले आशीष कुमार सिंह के खाते से साइबर शातिरों ने 81530 रुपये उड़ा दिए। इसकी जानकारी होने पर आशीष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर क्राइम सेल को भी जानकारी दी गई है।