फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hours of electricity cuts in several areas

कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली

Sun, 04 Sep 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 04 Sep 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। कैंट प्राथमिक 220 केवी विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति ठप होने से और शहर दक्षिणी इलाकों में मरम्मत कार्य होने से शनिवार को दर्जनों मुहल्लों में बिजली दिन भर गुल रही जबकि कई मुहल्लों में दिन भर आती जारी रही। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। सिविल लाइंस इलाके में एक ट्रांसफार्मर जल जाने और सीटी जल जाने से बिजली आपूर्ति कुछ घंटे ठप रही। 
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी कीडगंज, मुट्ठीगंज, रामबाग, गऊघाट समेत उसके आसपास के इलाकों में हुई। इलाके में दधिकांदो मेले को देखते हुए मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते आपूर्ति को ठप रखा गया। उधर, फोर्ट रोड विद्युत सबस्टेशन पर समस्या होने से अल्लापुर, दारागंज, अलोपीबाग, सोहबतियाबाग के मुहल्लों में दिन भर बिजली आती-जाती रही। रामबाग विद्युत खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि मेले की तैयारी की वजह से आपूर्ति को ठप करना पड़ा। उधर, गंगानगर, राजापुर में भी बिजली दिन भर गुल रही। इससे लोगों को पानी भी नहीं मिल सका। कैंट सबस्टेशन से करेली, कसारी-मसारी, झलवा एवं चौफटका उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप होने से उपकेंद्रों से जुड़े मुहल्लों में परेशानी हुई। 
विज्ञापन

 
चीफ इंजीनियर भी पहुंचे बकाया वसूलने
इलाहाबाद। बकाएदार उपभाक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई में शनिवार को जेई, एसडीओ और एक्ससीएन के साथ चीफ इंजीनियर शुभ चंद्र झा भी शामिल हुए और अपने सामने कनेक्शन कटवाए। उन्होंने शनिवार को सिविल लाइंस के विभिन्न इलाकों  में चलाए गए अभियान में हिस्सा लिया। उनकी अगुवाई में इलाहाबाद समेत मंडल के सभी जिलों जिलों में 466 बकाएदारों की लाइन काटी गई जबकि 19 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सबसे अधिक कनेक्शन शहर में काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयोहाल विद्युत खंड के अंतर्गत धोबीघाट, सिविल लाइंस और उसके आसपास के इलाके में चले अभियान में 38 कनेक्शन काटे गए। साकेत होटल समेत कई बड़े बकाएदारों ने मौके पर बिल जमा कर दिया। इसके चलते उनकी लाइन नहीं काटी गई। मेयो हाल खंड के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि रविवार को घरेलू बकाएदारों की बिजली काटी जाएगी। शनिवार को चले अभियान में यमुनापार में 47, गंगापार में 42, जिला फतेहपुर में 62, कौशांबी में 62, प्रतापगढ़ में 70 बकाएदारों की बिजली काटी गई। 


आज खुले रहेंगे कैश काउंटर
इलाहाबाद(ब्यूरो)। पॉवर कॉरपोरेशन के कैश काउंटर रविवार को भी खुले रहेंगे। उपभोक्ताओं आम दिनों की तरह ही काउंटर पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिल जमा कर सकेंगे। यह जानकारी अधिशासी अभियंता रामकुंजन ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed