{"_id":"60ef1d4d9546ab4bab5cbc57","slug":"hotel-employee-arrested-in-protest-against-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध में मारपीट, होटल कर्मचारी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध में मारपीट, होटल कर्मचारी गिरफ्तार
Wed, 14 Jul 2021 10:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:52 PM IST
सार
सिविल लाइंस स्थित एक होटल के पीछे छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि होटल के कुछ कर्मचारी अपार्टमेंट में घुस गए और एक वकील समेत कई लोगों को जमकर पीट दिया।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
सिविल लाइंस स्थित एक होटल के पीछे छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि होटल के कुछ कर्मचारी अपार्टमेंट में घुस गए और एक वकील समेत कई लोगों को जमकर पीट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। होटल कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। कर्मचारी और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
सिविल लाइंस स्थित एक होटल के पीछे अपार्टमेंट है। अपार्टमेंट में रहने वालों की शिकायत थी कि होटल कर्मचारी पीछे के रास्ते आते जाते हैं। वे ताकाझांकी करते हैं और लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे करते हैं। कई बार विवाद हो चुका है। बुधवार को भी एक कर्मचारी पीछे की ओर लघुशंका को गया था। उसी समय अपार्र्टमेंट में रहने वाले कुछ लोगों ने उसे टोका।
बात बढ़ी और होटल कर्मचारी अपने कुछ साथियों के साथ अपार्टमेंट चला गया। वहां एक वकील समेत कई लोगों को पीट दिया गया। इसके बाद होटल कर्मचारी समेत सभी भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि वकील की तहरीर पर होटल कर्मचारी और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। होटल कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो