फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hot in the day, temperature crossing 45

दिन में बरसी आग, पारा 45 पार

Tue, 07 Jun 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 07 Jun 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Hot in the day, temperature crossing 45
सोमवार की दोपहर उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे राहगीर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कई दिनों से रोज बढ़ रही गर्मी और उमस सोमवार को एक बार फिर नए रिकार्ड बनाने को बेताब रही। दस तपा के पहले दिन ही पारा जून में नए रिकार्ड पर पहुंच गया। रात का पारा भी लोगों को राहत देने वाला नहीं रहा। आर्द्रता भी लगातार बनी रही, जिससे इलाहाबाद और उसके आसपास के ऊपर निमभन वायुदाब का केंद्र बन गया, जिसके चलते देर रात तेज हवाओं के झोंके धूल भरी आंधी में बदल गए। इससे शहर की विद्युत व्यवस्था भी धड़ाम हो गई। पूरे शहर में कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई। शहर उत्तरी समेत कई इलाकों में विद्युत व्यवस्था दिन में भी लड़खड़ाई। कटरा, म्योराबाद, राजापुर, मम्फोर्डगंज, तेलियरगंज, सलोरी, शिवकुटी आदि मोहल्लों में बिजली दोपहर दो बजे गुल हुई तो देर रात सामान्य हो सकी। यह समस्या फूलपुर से तेलियरगंज स्थित 132 सबस्टेशन पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने से शुरू हुई। शहर उत्तरी के कुछ मुहल्लों में सुबह भी बिजली गायब रही, जिसके चलते लोगों को पानी भी नहीं मिला।
विज्ञापन


सोमवार को दिन का पारा एक दिन पहले के मुकाबले 2.3 डिग्री बढ़कर 45.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि रात का तापमान 32 डिग्री के पास टिका रहा। दिन का पारा चढ़ने से गर्मी अपने शबाब पर पहुंच गई। इससे लोगों का दिन में बाहर निकलना मुश्किल रहा। लोग गर्मी से बचते रहे। फूलपुर से आपूर्ति बाधित होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोग परेशान हो उठे। पारा चढ़ने से निमभन वायुदाब का क्षेत्र भी बन गया, जिसके चलते पश्चिमी से तेज हवाएं चलने लगी। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिली लेकिन इस दौरान बिजली गुल हो गई, जिसके चलते लोग परेशान हो उठे। हालांकि तेज हवा के शांत होते ही आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन


शार्ट सर्किट से लगी आग
कमला नेहरू स्मारक अस्पताल में सोमवार की शाम इलेक्ट्रानिक पैनल में शार्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में आपूर्ति को ठप कराकर आग पर काबू पा लिया गया। अस्पताल का इलेक्ट्रानिक पैनल परिसर में है। शाम को अचानक उसमें शार्ट सर्किट चिंगारी निकली फिर धुआं निकलकर फैलने लगा। परिसर में मौजूद कर्मियों ने इसकी सूचना तुरंत विद्युत कर्मचारियों को दी। उन्होंने आपूर्ति ठप कर आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed