{"_id":"5803dd8e4f1c1bd87529255e","slug":"hot-balloon-flying-motivated-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट बैलून उड़ाकर मतदान के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट बैलून उड़ाकर मतदान के लिए किया प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 17 Oct 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अधिक से अधिक युवा वोटरे बनें और मतदान के लिए जागरूक हों, इस उद्देश्य के साथ रविवार को जिले में पहली बार हॉट बैलून उड़ाया गया। संगम क्षेत्र से इसकी शुरुआत हुई। इसके जरिए छात्र-छात्राओं एवं आमजन को वोटर बनने के लिए जागरूक किया गया। हॉट बैलून देखने के लिए संगम में काफी भीड़ जुटी रही। इनमें विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
डीएम संजय कुमार ने कहा कि लोगों को मतदाता बनने और मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभिनव प्रयोग किया गया है। प्रशासन की ओर से निरंतर इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार को भी हॉट बैलून सुबह छह बजे से शाम तक उड़ाया जाएगा। डीएम ने संगम क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और जल पुलिस प्रभारी से कहा कि साइबेरियन पक्षियों की संख्या बढ़ गई है। यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जो लोग उनके लिए दाना बेच रहे हैं, वे पॉलीथिन का प्रयोग कतई न करें। यह निर्देश भी दिए कि अगर कोई नाविक पॉलीथिन में चारा, फूल, दूध आदि बेचता हुआ मिला तो उसकी नाव जब्त कर ली जाए। किला घट पर गहरे पानी में डूब रहे परिवार को बचाने पर उन्होंने जल पुलिस की सराहना की और गहरे पानी में बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। नाविकों से कहा कि क्षमता से अधिक तीर्थयात्रियों को नाव पर न बैठाएं।