फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   hot air flows in day and murcury high at night.

दिन में चली लू, रात का पारा चढ़ा

Sat, 06 Apr 2019 12:25 AM IST
विनोद सिंह अनिल सिद्धार्थ, अमर उजाला, प्रयागराज
अनिल सिद्धार्थ, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Apr 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
hot air flows in day and murcury high at night.
धूप से बचने को कुछ इस तरह खुद को बचाकर निकलतीं युवतियां। अमर उजाला - फोटो : amar ujala

 सूरज के ताप से कड़ी हुई धूप ने बेचैनी बढ़ा दी है। पसीना कपड़ों पर आ रहा है। शुक्रवार को दिन में तेज धूप के बीच गर्म हवाओं के थपेड़े लू का एहसास कराते रहे। आंकड़ों के लिहाज से प्रयागराज सर्वाधिक तपन वाला जिला रहा। तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर आगे बढ़ने को आतुर रहा। राहत की बात है कि अगले कुछ दिनों में पहाड़ी हवाएं मौसम बदल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन


पांच दिन से पारा पहाड़ की तरह चढ़ता जा रहा है। हर दिन आंशिक रूप से बढ़ रही सूरज की तल्खी ने गर्मी के तेवर तीखे कर दिए। दिन में धूप कहर बरपा रही है तो रात में गर्म हवाएं नींद उड़ा रही हैं। गर्मी से स्कूली बच्चों की बेचैनी अभिभावकों की परेशानी का कारण बनी है। शुक्रवार की सुबह तो कुछ गनीमत रही लेकिन दोपहर में छुट्टी के बाद बच्चों के चेहरे कुम्हलाए दिखे। गर्मी का हाल देख लोगों ने कूलर की मरम्मत और घास बदलवाने का काम शुरू कर दिया है। सर्विस सेंटरों में एसी की सर्विसिंग कराने के लिए पंजीकरण कराने वालों की भरमार हो गई है। तपिश ने एसी-कूलर मिस्त्रियों की व्यस्तता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन का तापमान मामूली बढ़त के साथ 40.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। रात का न्यूनतम तापमान छलांग लगाकर 21.4 से महज 24 घंटे में 22.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। आर्द्रता (नमी) का स्तर भी घटाव पर 61/17 पर रहा। इससे साफ है कि सूखी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। बीते पांच दिनों में तापमान हर दिन उठापटक वाला रहा। दिन की गर्मी बढ़ती ही रही लेकिन रात का मौसम मामूली घटत-बढ़त के साथ रिकार्ड गर्मी वाला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक कड़ी धूप से इस वर्ष तापमान अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने के आसार हैं।

इसका असर दिख रहा है। शुक्रवार को हवाओं ने रुख बदला और लू का आभास कराया। हल्की उमस भी बनी रही। हवा में नमी का प्रतिशत निरंतर कम होने से धूप शरीर पर चुभ रही है। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन दिन मौसम के उठापटक वाले हो सकते हैं। आवारा बादल डेरा जमा सकते हैं लेकिन फौरी राहत के साथ सूखी गर्मी सताएगी।
तापक्रम
दिनांक- ---अधिकतम तापमान-----न्यूनतम तापमान------आर्द्रता
एक अप्रैल- 36.9 डिग्री सेल्सियस-20.2 डिग्री सेल्सियस---73/12
दो अप्रैल-37.9 डिग्री सेल्सियस-18.1 डिग्री सेल्सियस---63/12
तीन अप्रैल- 38.5 डिग्री सेल्सियस-18.3 डिग्री सेल्सियस---73/16
चार अप्रैल- 40.2 डिग्री सेल्सियस-21.4 डिग्री सेल्सियस---68/13
पांच अप्रैल- 40.4 डिग्री सेल्सियस-22.8 डिग्री सेल्सियस---61/17

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed