{"_id":"64121fb5420baface20a1ba4","slug":"homework-started-in-pda-to-demolish-atiq-properties-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अतीक की संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए पीडीए में होमवर्क शुरु, 30 से अधिक लोग निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अतीक की संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए पीडीए में होमवर्क शुरु, 30 से अधिक लोग निशाने पर
Thu, 16 Mar 2023 01:12 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:12 AM IST
सार
उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद की संपत्तियों को लेकर पीडीए कागजी घोड़े दौड़ा रहा है। प्राधिकरण में बुधवार को दिनभर अतीक एंड कंपनी से संबंधित फाइलें खंगाली जाती रहीं। पीडीए ने 30 से अधिक लोगों को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन
prayagraj news : पीडीए
- फोटो : prayagraj
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद की संपत्तियों को लेकर पीडीए कागजी घोड़े दौड़ा रहा है। प्राधिकरण में बुधवार को दिनभर अतीक एंड कंपनी से संबंधित फाइलें खंगाली जाती रहीं। पीडीए ने 30 से अधिक लोगों को निशाने पर लिया है। जिनकी फाइलें कार्रवाई के लिए तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पीडीए ने खुल्दाबाद और तेलियरगंज जोन समेत कई स्थानों पर तकरीबन 37 ऐसे लोगों को चिन्हित किया है, जो अतीक की बेनामी संपत्तियों के चेहरे बने हुए हैं। अब इन लोगों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। बुधवार दफ्तर खुलते ही प्राधिकरण सचिव कार्यालय में नामी-बेनामी, वैध और अवैध संपत्तियों की कुंडली खंगाली जाती रही। पूरा महकमा दिनभर फाइलें तैयार करने में लगा रहा।
विज्ञापन
लिखापढ़ी दुरुस्त होते ही रडार पर आने वाले गुर्गों की संपत्तियों को गिराने के लिए पीडीए बुलडोजर रवाना करेगा। पीडीए के जोनल सचिव अजीत कुमार ने बताया कि फाइलों पर काम चल रहा है। हम ठोस आधार मिलते ही कार्रवाई कर देंगे। एक भी अवैध-अनाधिकृत संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन