फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Home tax will be more than Lucknow, an abundance of discrepancies

लखनऊ से ज्यादा होगा गृहकर, विसंगतियों की भरमार

Wed, 16 Oct 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Home tax will be more than Lucknow, an abundance of discrepancies
लखनऊ से ज्यादा होगा गृहकर, विसंगतियों की भरमार
विज्ञापन

सिविल लाइंस के बराबर होगा अल्लापुर, बलदेपुर का गृहकर
नीम सराय समेत कई मोहल्लों की प्रस्तावित दरों में अधिक वृद्धि
प्रयागराज। बी श्रेणी के प्रयागराज में रहने वाले लोगों को अब एक श्रेणी के शहर लखनऊ से ज्यादा गृहकर अदा करना होगा। कर दरों में विसंगतियों की भरमार है। सिविल लाइंस के एमजी मार्ग और एसपी मार्ग के बराबर अल्लापुर तथा आजाद स्क्वायर के बदलेपुर अहिराना का मासिक किराया निर्धारित किया गया है। यही नहीं नीमसराय जैसे मोहल्ले के लिए लागू दरें प्रस्तावित दरों से भी ज्यादा हैं।

लखनऊ में मासिक किराया की अधिकतम दर 4.50 रुपये प्रति वर्ग फीट प्रस्तावित है। अपने शहर में जहां किराया दर 2.45 रुपये प्रति वर्ग फीट थी, उसे 6.10 रुपये प्रस्तावित किया गया। नगर निगम की ओर से विज्ञापित नई दरें लोगों को आर्थिक बोझ डालने वाली होंगी। वार्ड नंबर 31 नीम सरांय में मासिक किराया की दर 1.75 रुपये प्रति वर्ग फीट से 4.90 रुपये प्रति वर्ग फीट और 1.05 से बढ़ाकर 3.70 रुपये प्रति वर्ग फीट की गई है। जबकि यहां प्रस्तावित की गई दरें काफी कम थीं। यह वृद्धि दावों के मुताबिक 70 फीसदी नहीं बल्कि तीन गुना अधिक है। इसी तरह वार्ड नंबर 27 आजाद स्क्वायर में बदलेपुर अहिराना का 2.80 रुपये प्रति वर्ग फीट के स्थान पर 6.10 रुपये, 1.40 के स्थान पर 3.70 रुपये प्रति वर्ग फुट मासिक किराया किया गया है। यही नहीं शहर में नवाब यूसुफ रोड, लीडर रोड, चौक, कटरा, मुट्ठीगंज आदि मोहल्लों में प्रस्तावित दरों से अधिक की गई मासिक किराए में वृद्धि शहरियों में नाराजगी का कारण बनेगी। नागरिक संघर्ष मोर्चा एवं सर्वदलीय पार्षद, पूर्व पार्षद संघर्ष समिति के संयोजक शिव सेवक सिंह ने मासिक किराया दरों में वृद्धि को नगर निगम अफसरों की मनमानी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय शहरियों के साथ अन्याय और आर्थिक चोट देने वाला है। उन्होंने कहा कि धार्मिक, सांस्कृतिक और शिक्षा की इस नगरी में राजधानी लखनऊ से ज्यादा गृहकर लेना न्यायोचित नहीं है। जबकि महापौर ने पार्षदों को आश्वासन दिया था कर निर्धारण में जनहित का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को पत्र भेजकर मासिक किराया और गृहकर की वृद्धि में कटौती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed