{"_id":"35f97f986007b3221250b8c578178519","slug":"home-minister-willing-cbi-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री सीबीआई जांच को तैयार, मुख्यमंत्री से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री सीबीआई जांच को तैयार, मुख्यमंत्री से की बात
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस परीक्षा के पेपर लीक मामले में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सीबीआई जांच कराने के लिए तैयार हैं। परीक्षा की सीबीआई जांच कराने के लिए उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात की है। साथ ही उन्होंने आंदोलित छात्र-छात्राओं का हवाला देकर मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच कराने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय के पास भेजने को कहा है। इसके साथ ही भाजपा ने आंदोलित छात्रों का पूरा मुद्दा प्रदेश सरकार पर डाल दिया है। पार्टी ने दावा किया है कि प्रदेश सरकार के कदम का इंतजार किया जाएगा। दूसरी ओर पार्टी ने छात्रों को पूरा राजनीतिक समर्थन देने का भी वादा किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थनाथ सिंह ने सोमवार की सुबह पीसीएस परीक्षा में पेपर लीक मुद्दे को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से फोन वार्ता की। साथ ही उन्हें परीक्षार्थियों के पूरे मसले से अवगत कराया। इसे लेकर गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी बात की। सिद्धार्थनाथ ने कहा कि गृहमंत्री ने पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री से तलब की है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि एक सेंटर से पेपर लीक हुआ है। जहां से पेपर लीक हुआ, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही परीक्षा भी निरस्त कर दी गई है। गृहमंत्री ने अखिलेश से सरकार की कार्रवाई से आंदोलित छात्रों के असंतुष्ट होने और सीबीआई जांच की मांग की बात कही। साथ ही निर्देश दिया है कि प्रदेश सरकार परीक्षा की सीबीआई जांच का प्रस्ताव बनाकर भेजे।
सिद्धार्थ ने कहा कि गृहमंत्री ने जानकारी दी है कि सीबीआई की जांच केंद्र सरकार सीधे नहीं करा सकती। प्रदेश सरकार को इसके लिए सिफारिश करनी होगी या न्यायालय आदेश दे। दरअसल, पेपर लीक मामले में आंदोलित छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल इलाहाबाद पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थनाथ सिंह से सोमवार को उनके आवास पर मिला। सिद्धार्थ ने राजभवन से भी वार्ता कर आंदोलित छात्रों के प्रतिनिधि मंडल को राज्यपाल से मिलाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और काशी प्रांत के महामंत्री, एबीवीपी के संयोजक को आवास पर बुलाकर आंदोलित छात्रों को पूरा समर्थन देने का निर्देश दिया। कहा, छात्रों को पूरा राजनीतिक समर्थन पार्टी देगी। राज्य सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने का काम भी पार्टी करेगी।