{"_id":"61081710d64160634f2aa7ba","slug":"home-guard-dies-after-being-hit-by-train-cousin-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में ट्रेन से कटकर होमगार्ड की जान गई, जीवन और मौत से जूझ रहा चचेरा भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में ट्रेन से कटकर होमगार्ड की जान गई, जीवन और मौत से जूझ रहा चचेरा भाई
Mon, 02 Aug 2021 09:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Aug 2021 09:32 PM IST
सार
- सोमवार सुबह कोखराज कोतवाली के शुजातपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा
- ननिहाल से वापस कानपुर लौट रहे थे दोनों भाई
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोखराज कोतवाली के शुजातपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह प्रयागराज से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से गिरकर होमगार्ड के जवान की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ रहा चचेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी है। दोनों भाई अपने ननिहाल से कानपुर के महाराजगंज स्थित घर जा रहे थे। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम है। रिश्तेदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कानपुर जिले के महाराजपुर निवासी नरेंद्र यादव (45) होमगार्ड का जवान हैं। नरेंद्र का ननिहाल कोखराज कोतवाली के मनमऊ निवासी हीरालाल के यहां था। रविवार को नरेंद्र अपने चचेरे भाई रोहित यादव के साथ ननिहाल आया था। सोमवार सुबह वह लोग शुजातपुर रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर घर जा रहे थे।
स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पहुंची, गाड़ी में चढ़ने के दौरान नरेंद्र अचानक नीचे गिर गया। नरेंद्र को बचाने में रोहित भी ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में रोहित को गंभीर चोटें आईं हैं। घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहित को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। नरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर घटना की जानकारी के बाद नरेंद्र के ननिहाल व परिवार पक्ष के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे हैं।