फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Home Guard Commandant Manish Dubey challenged the suspension in the High Court, had brought SDM Jyoti Maurya

UP: SDM ज्योति मौर्या से प्रेम-प्रसंग के आरोप में निलंबित हुए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पहुंचे हाईकोर्ट

Mon, 22 Jul 2024 01:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 01:07 PM IST
सार

एसडीएम ज्योति मौर्या के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित कर दिया गया था। आदेश को दुबे ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस संबंध में याचिका दायर कर निलंबन को गलत बताया है। फिलहाल मामले की सुनवाई आज ही होगी। 

विज्ञापन
Home Guard Commandant Manish Dubey challenged the suspension in the High Court, had brought SDM Jyoti Maurya
मनीष दुबे और ज्योति मौर्या। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के साथ प्रेम प्रसंग के आरोपों से घिरने के बाद निलंबित किए गए होमगार्ड कमांडेंट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपने निलंबन के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। निलंबन को खत्म करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में उन्होंने याचिका दायर की है। इस मामले में आज ही सुनवाई होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को शासन ने नवंबर 2023 में निलंबित कर दिया था। उनके खिलाफ एसडीएस ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने तमाम सनसनीखेज आरोप लगाए थे। होमगार्ड मुख्यालय के आदेश पर डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज रेंज ने जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद डीजी होमगार्ड ने शासन से मनीष दुबे को निलंबित करने की संस्तुति की थी। 
विज्ञापन


विभाग की छवि धूमिल करने का था आरोप

डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने बताया कि मनीष दुबे को विभाग की छवि धूमिल करने, मनमानी करने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। बता दें कि बीते जुलाई माह में आलोक दुबे द्वारा अपनी पीसीएस पत्नी ज्योति दुबे और गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया था। तत्पश्चात डीजी होमगार्ड के निर्देश पर डीआईजी ने जांच की थी, जिसमें मनीष दुबे पर लगे आरोप सही पाते हुए उनको निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करने और मुकदमा दर्ज कराने की सिफारिश की गयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे डीजी होमगार्ड ने अपनी संस्तुति के साथ शासन भेज दिया था। वहीं मनीष दुबे का तबादला गाजियाबाद से महोबा कर दिया गया था। शासन में बीते चार महीने से विभागीय जांच जारी रहने और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में देरी पर होमगार्ड मंत्री ने मनीष दुबे को निलंबित करने का आदेश दिया। जिसके बाद आनन-फानन में निलंबन आदेश जारी कर दिया गया। अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

एसडीएम के पति ने लगाए थे आरोप

बता दें कि बरेली में चीनी मिल में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी का गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ करीबी रिश्ते हैं। दोनों उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उसने अपनी शिकायत के साथ कई कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट भी मुहैया करायी थी। साथ ही, मनीष दुबे के पूर्व में कई महिलाओं के साथ संबंध होने के प्रमाण भी दिए थे। हालांकि बाद में आलोक दुबे ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी, जिसके बाद शासन ने ज्योति मौर्या के खिलाफ चल रही जांच को समाप्त कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed