फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Holy night accident killed two students

होली की रात हादसे में दो छात्रों की मौत

Sun, 08 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 08 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Holy night accident killed two students
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के सीएमपी डिग्री कॉलेज के समीप शनिवार देर रात हुए हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। छात्र 220 सीसी पल्सर बाइक से सिविल लाइंस में अपने दोस्तों से होली मिलकर बैरहना की इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित घर लौट रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई थी। छात्रों का सिर डिवाइडर पर बिजली के खंभे से जा टकराया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे छात्र ने हेलमेट भी नहीं लगाया था।
विज्ञापन

हादसे में जान नोएडा के गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र अमित सिंह (19) और मेजा रोड के श्रीधर सिंह डिग्री कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रियांक त्रिपाठी (20) की गई। बीएचएस के छात्र रहे अमित की मां सुनैना देवी जंक्शन पर बुकिंग क्लर्क हैं।
विज्ञापन


अमित उनकी एकलौती संतान था। उसके पिता नरेंद्र सिंह का काफी पहले ही देहांत हो चुका था। प्रियांक शहर से ही एक संस्थान से कंप्यूटर कोर्स कर रहा था और कीडगंज में दोस्त ऋषभ के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था। होली की छुट्टी पर अमित एक मार्च को घर आया था। इस कारण प्रियांक भी गांव नहीं गया था। दोनों दोस्तों ने शनिवार को दिन में होली खेली और रात 8.30 बजे के आसपास दोस्तों से मिलने के लिए निकले थे। बाइक अमित चला रहा था। घरवालों को क्या पता था कि हंसीखुशी घर से निकल रहे दोनों दोस्तों की लाश घर आएगी। दोनों की मौत सिर पर चोट लगने से हुई। हादसे के बाद बाइक भी चकनाचूर हो गई। बाइक की हालत देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि रफ्तार कितनी रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रियांक मूलरूप से मांडा थाना क्षेत्र के हंडिया गांव का रहने वाला था। उसके पिता सुनील कुमार त्रिपाठी एलआईसी एजेंट हैं। परिवार में मां मीरा देवी और छोटा भाई प्रशांत है। प्रशांत चौथी का छात्र है। रविवार को दोनों के परिवार के सदस्यों और परिचितों का पोस्टमार्टम हाउस पर जमावड़ा लगा रहा। हर किसी की आंखों में आंसू थे। एकलौते बेटे की मौत के बाद तो सुनैना देवी बेसुध हो गईं। अमित के मामा राजेश और धर्मेंद्र का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed