फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   holy deep in poush purnima

अबकी पौष से ही पुण्य की डुबकी

Fri, 14 Oct 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद। Updated Fri, 14 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
holy deep in poush purnima
पितृ विसर्जनी अमावस्या पर पितरों का किया तर्पण और पिंडदान - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद। अबकी माघ मेला अलग रंग में नजर आएगा। मकर संक्रांति से पहले पौष पूर्णिमा का स्नान होगा। मेले की शुरुआत 12 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नानपर्व के साथ होगी और पहले ही दिन से मेला क्षेत्र में कल्पवासियों की भीड़ जुट जाएगी। कल्पवास 28 दिन का होगा। 10 फरवरी को माघी पूर्णिमा के साथ मेला खाली जाएगा लेकिन लिखापढ़ी में मेला 24 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नानपर्व के साथ समाप्त होगा। मेला इस बार जल्दी शुरू होगा और समय से पहले खत्म होगा, सो प्रशासन ने मेले की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के मद्देनजर बृहस्पतिवार से टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

पिछले साल माघ मेला 14 जनवरी को मकर संक्रांति के स्नान पर्व के साथ शुरू हुआ था। पौष पूर्णिमा का स्नान 23 जनवरी को था। कल्पवासी पौष पूर्णिमा से ही मेले में बसते हैं और तभी मेले में रौनक आती है। इस बार यह रौनक पहले आ जाएगी। मेला 12 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नानपर्व के साथ शुरू हो जाएगा। पहले ही दिन से कल्पवासी मेला क्षेत्र में आकर बस जाएंगे। कल्पवासी माघी पूर्णिमा तक मेला क्षेत्र में रहते हैं। माघी पूर्णिमा स्नान पर्व 10 फरवरी को पड़ेगा। मेले की तैयारियों के लिए काफी कम वक्त बाकी रह गया है, सो प्रशासन ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेला प्रशासन कार्यालय में टीन, फर्नीचर, टेंटेज का टेंडर निकाला गया। टेंडर प्रक्रिया लगातार तीन दिनों तक चलेगी। 14 अक्तूबर को बेरिकेडिंग, रस्सी, पुआल आदि के लिए टेंडर होगा और 15 अक्तूबर को किराये पर नाव, जमीन के समतलीकरण के लिए किराये पर ट्रैक्टर, ट्रॉली, जेसीबी मशीन, ठेला दुकानदारों से लाइसेंस फीस वसूली, विज्ञापन एजेंसी आदि के लिए टेंडर होगा। मेले की तैयारियों के मद्देनजर 15 अक्तूबर को शाम साढ़े पांच बजे डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में बैठक भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘इस बार 12 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नानपर्व के साथ मेले की शुरुआत हो जाएगी। कल्पवासी 12 जनवरी से मेले में बस जाएंगे। वक्त कम बचा है, सो तैयारियां तेजी से हो रही हैं।’ आशीष कुमार मिश्र, प्रभारी अधिकारी माघ मेला

स्नान पर्व-तिथि
पौष पूर्णिमा-12 जनवरी
मकर संक्रांति-14 जनवरी
मौनी अमावस्या-27 जनवरी
बसंत पंचमी-एक फरवरी
माघी पूर्णिमा-10 फरवरी
महाशिवरात्रि-24 फरवरी

इस बार वाहन स्टैंड का ठेका नहीं
- माघ मेला में इस बार मेला प्रशासन की ओर से वाहन स्टैंड के लिए टेंडर नहीं निकाला जाएगा। दरअसल, कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से पहले ही मेला क्षेत्र में साल भर के लिए वाहन स्टैंड का टेंडर कर दिया गया है, सो इस देखते हुए मेला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि उसकी ओर से अलग से टेंडर नहीं निकाला जाएगा।


बीस तक चिह्नित हो जाएगी जमीन
- माघ मेला क्षेत्र में जमीन चिह्नित करने के लिए मेला प्रशासन की ओर से सर्वे शुरू करा दिया गया है। प्रशासन की योजना है कि 20 अक्तूबर तक सर्वे पूरा कर लिया जाए। साथ ही यह आंकड़ा भी तैयार कर लिया जाए कि मेला क्षेत्र कितनी भूमि पर बसेगा। जमीन चिह्नित होने के बाद उसका समतलीकरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed