{"_id":"593ef9dd1126f49c418b4c42","slug":"holland-hall-halted-over-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलैंड हॉल पर बढ़ा विवाद, छात्रों ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉलैंड हॉल पर बढ़ा विवाद, छात्रों ने किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलैंड हॉल छात्रावास को लेकर विवाद बढ़ गया है। इविवि के छात्रसंघ भवन में अनशन पर बैठे छात्रों ने इस मुद्दे पर सोमवार को चीफ प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू का घेराव किया। छात्रों का आरोप है कि रोक के बावजूद हॉस्टल में ट्रस्ट की ओर से निर्माण जारी है जबकि प्रॉक्टर का दावा है कि काम रुकवा दिया गया है। हालांकि छात्रों की शिकायत पर चीफ प्रॉक्टर ने ट्रस्ट के सचिव एवं ईसीसी के प्राचार्य एम. मैसी को पत्र जारी कर स्थिति से अवगत करा दिया है।
क्रमिक अनशन पर बैठे छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए, कुलपति को हटाया जाए, डेलीगेसी में रूम रेंट कंट्रोल एक्ट लागू किया जाए और गत दिनों इलाहाबाद आई फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। अनशनकारी छात्र सोमवार को भी हॉलैंड हॉल हॉस्टल पहुंचे। वहां निर्माण कार्य होते देख छात्र सीधे डीएसडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे गए और डीएसडब्ल्यू एवं चीफ प्रॉक्टर का घेराव शुरू कर दिया। छात्रों ने कहना था कि मौके पर गिट्टी तोड़ी जा रही है। जेसीबी ने जो गड्ढा खोदा था, वह भी नहीं भरा गया। छात्रों ने मांग की कि जेसीबी जब्त की जाए और मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाए। इस पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे ने कहा कि वहां काम रुकवा दिया गया है।
गिट्टी इसलिए तोड़ी जा रही है ताकि हॉस्टल में मरम्मत का काम कराया जा सके। हालांकि छात्रों की मांग पर उन्होंने हॉस्टल ट्रस्ट के सचिव एवं ईसीसी के प्राचार्य एम. मैसी को पत्र जारी कर कहा है कि हॉस्टल में मरम्मत का काम जारी रहे लेकिन कोई नया निर्माण नहीं शुरू होना चाहिए, क्योंकि यह नियम विरुद्ध है। इस पत्र की कॉपी उन्होंने एडीएम सिटी और कर्नलगंज थाने को भी भेज दी है। अनशन और घेराव करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र, आनंद कुमार सिंह, नेता विवेकानंद पाठक, अखिलेश गुप्ता, अदील हमजा, अजीत यादव, उदय यादव, प्रशांत, नीरज सिंह, धीरज मिश्र, अभिषेक यादव, अंकुश यादव, संदीप साहू, सुधांशु सिंह, अमित दुबे आदि मौजूद रहे।