{"_id":"5bcce29bbdec2269960baeba","slug":"holland-business-busted-40-thousand-saudi-riyal-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाला कारोबार का भंडाफोड़, 40 हजार सऊदी रियाल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाला कारोबार का भंडाफोड़, 40 हजार सऊदी रियाल बरामद
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 22 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
रियाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के बड़े शहरों की तरह ही हवाला कारोबारी संगमनगरी में भी अपना जाल फैलाए हुए हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें पश्चिमी उप्र के हवाला कारोबारी ने जिले के एक युवक को शिकार बनाने की कोशिश की। हालांकि वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने आरोपी कारोबारी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही 40 हजार रियाल बरामद कर लिए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।
मऊआइमा निवासी एक युवक पिछले दिनों काम के सिलसिले में सऊदी अरब जाने वाला था। इसके लिए उसने दिल्ली की एक एजेंसी के माध्यम से वीजा बनवाया था। आरोप है कि एजेंसी के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत पश्चिमी यूपी के बिजनौर निवासी हवाला कारोबारी एजाज से थी। उनके जरिए ही एजाज को इस युवक के बारे में जानकारी मिली। पता चला कि वह सऊदी जाने वाला है, जिसके बाद आरोपी उसके जरिए अवैध तरीके से विदेशी मुद्रा सऊदी अरब भेजने की फिराक में जुट गया।
इसके बाद एजाज ने युवक से संपर्क साधा। सूत्रों के मुताबिक, युवक की जिस दिन फ्लाइट थी, उस दिन हवाला कारोबारी उसे दिल्ली में मिला। अपनी पहचान छिपाते हुए उसने यह बताया कि उसका भाई भी सऊदी अरब में ही काम करता है। त्यौहार पर उसके पास मिठाइयां भेजनी हैं। ऐसा कहते हुए उसने डिब्बों से भरा बैग युवक को यह कहते हुए थमा दिया कि इनमें मिठाइयां हैं। इसकेबाद युवक फ्लाइट पकड़ने के लिए चल दिया लेकिन आरोपी उसे बार-बार फोन कर लोकेशन पूछता रहा। उसके बार-बार फोन किए जाने पर युवक को शक हो गया। उसने बैग में भरे डिब्बों को खोलकर देखा तो उसमें मिठाइयों की जगह सऊदी रियाल मिले। डिब्बों में कुल 40 हजार रियाल थे, जिनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है। इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा देख युवक घबरा गया और उसने फ्लाइट छोड़ दी। इसके बाद वह सीधे घर चला आया और कचहरी में वकालत करने वाले अपने एक परिचित अधिवक्ता को जानकारी दी। जिसके बाद अधिवक्ता ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
ऐसे दबोचा गया आरोपी
दो दिनों बाद आरोपी एजाज ने युवक को फोन किया और डिब्बों के बारे में पूछा। इस पर युवक ने उससे कहा कि उसकी फ्लाइट कैंसिल हो गई, जिससे वह सऊदी नहीं जा पाया। इस पर आरोपी ने उससे कहा कि वह मिठाई के डिब्बे उसे वापस कर दे। युवक ने उसे 19 अक्तूबर को कचहरी के पास बुलाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। अफसरों का कहना है कि उससे पूछताछ की जा रही है। कर्नलगंज के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा लिखा जा रहा है।