फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Holi festival celebrated at Mansoor Ali Park in Prayagraj

मंसूर अली पार्क में बनी गुझिया और पापड़

Thu, 12 Mar 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Holi festival celebrated at Mansoor Ali Park in Prayagraj
Holi festival celebrated at Mansoor Ali Park in Prayagraj - फोटो : ALDCOMPACT
सीएए के विरोध में धरना दे रही महिलाआें ने रंगोली बना दिया साझा संस्कृति का संदेश
विज्ञापन

प्रयागराज। सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में मंसूर अली पार्क में 60 दिनों से जारी धरने में भी होली का उल्लास दिखा। धरने में शामिल महिलाओं ने गुझिया, पापड़ आदि बनाए और एक दूसरे को बांटे।
महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से भी धार्मिक सौहार्द का संदेश दिया। साथ में सीएए, एनआरसी का विरोध किया। वहां होली मिलन कार्यक्रम की भी घोषणा की गई थी, लेकिन दिल्ली दंगा तथा आंदोलन के दौरान महिलाओं की मौत की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। धरने में शामिल महिलाओं तथा अलग-अलग संगठन के वक्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया। उनमें प्रशासन की ओर से लगातार मिल रहे नोटिस तथा एफआईआर को लेकर नाराजगी भी रही।
विज्ञापन

आंदोलन की अगुवाई कर रहीं सारा अहमद सिद्दीकी का कहना था कि अब यह लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। उन्होंने महिलाओं से धैर्य के साथ लड़ाई जारी रखने की अपील की। अविनाश मिश्रा, जीशान रहमानी, सुनील मौर्य आदि ने सीएए एवं एनआरसी के खतरे बताए तथा मांग पूरी होने तक लड़ाई जारी रखने की घोषणा की। सीएए के विरोध में अलग-अलग मोहल्लों से महिलाओं ने जुलूस निकाले तथा धरने में शामिल हुईं। इस दौरान फातिमा, सै.मो.अस्करी, मानविका,निशु, शिवा, फौजिया, इरम आदि ने विचार रखे। जुलूस पहुंचने और संबोधन का दौर देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed