{"_id":"5c97da6cbdec22068c42984f","slug":"holi-chain-bag-looted-by-couple-going-to-meet-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलकर जा रहे दंपति से लूट ली चेन-बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलकर जा रहे दंपति से लूट ली चेन-बैग
Mon, 25 Mar 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
चेन
- फोटो : self
धूमनगंज के सुलेमसराय बाजार में होली मिलकर घर लौट रहे दंपति से बदमाशों ने सोने की चेन व बैग लूट लिया। रविवार को इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
न्यू बम्हरौली निवासी संध्या कुशवाहा पत्नी अरुण कुमार का मायका जयंतीपुर में है।
22 मार्च को वह होली मिलने के लिए मायके आई थीं। वहां से रात 11.30 मिनट के करीब वह पति के साथ बाइक से घर लौटने लगीं। अभी दंपति सुलेमसराय बाजार में ही पहुंचे थे कि तभी बाइक व स्कूटी पर सवार होकर पांच युवक पीछे से आ धमके। इसके बाद उन्होंने टक्कर मारकर दंपति को सड़क पर गिरा दिया। फिर असलहा दिखाकर सोेने की चेन व बैग छीनकर धमकी देते हुए भाग निकले। रविवार को दंपति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी जिस पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन