फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Holi 2024: Gujhiya and Namkeen add to Holi shopping, readymade masala samosa, crispy

Holi 2024 : होली की खरीदारी में गुझिया और नमकीन ने लगाए चार चांद, रेडीमेड मसाला समोसा, खस्ता, कचौरी

Sat, 23 Mar 2024 02:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 02:00 PM IST
सार

होली रंगों के साथ-साथ खानपान का भी त्योहार है। इसको खास बनाने के लिए बाजार में डाई फ्रूट वाली नमकीन, आलू पापड़, बीकानेरी मूंग के पापड़, पंजाबी मसाला पापड़ समेत साबूदाना के बने उत्पाद लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं।

विज्ञापन
Holi 2024: Gujhiya and Namkeen add to Holi shopping, readymade masala samosa, crispy
होली के मौके पर गुझिया की खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर संगम नगरी के नमकीन बाजार में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। एक तरफ बाजार में पापड़, चिप्स व दालमोट की मांग बढ़ी हुई है। वहीं, दूसरी ओर लोग घर में बने आलू के पापड़ अपनी क्षमता के अनुसार खरीद रहे हैं। प्रयागराज व वाराणसी के स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाए गए आलू के पापड़ लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। शहर की नामी मिठाई की दुकानों पर गुझिया की भी बिक्री बढ़ गई है। हालांकि, नमकीन व गुझिया के दाम पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष दस फीसदी ज्यादा हैं।

विज्ञापन


होली रंगों के साथ-साथ खानपान का भी त्योहार है। इसको खास बनाने के लिए बाजार में डाई फ्रूट वाली नमकीन, आलू पापड़, बीकानेरी मूंग के पापड़, पंजाबी मसाला पापड़ समेत साबूदाना के बने उत्पाद लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। नमकीन बाजार की बात करें तो मठरी, बेसन के सेव, रोस्टेड काजू, मिक्सर चूड़ा, चाट पपड़ी, मसाला खस्ता, समोसा समेत तमाम नमकीन दुकानों पर सजी हुई हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को चौक में नमकीन खरीदने के लिए मधुबन विहार काॅलोनी की गृहिणी कृष्णा ने बताया कि इस बार दाम बढ़े हुए हैं लेकिन पर्व के लिए खरीदारी तो करनी ही है। सलोरी की प्रतिभा सिंह ने होली के लिए साबूदाना व मूंग दाल के पापड़ खरीदे हैं। विवेकानंद मार्ग स्थित स्टेट्समैन हाउस के संचालक राशिद ने बताया कि उनके यहां 300 से लेकर 1000 रुपये किलो तक की नमकीन उपलब्ध है। अग्रवाल ब्रदर्स दालमोट वाला के राजू अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इस बार 25 से अधिक तरह की नमकीन तैयार कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Holi 2024: Gujhiya and Namkeen add to Holi shopping, readymade masala samosa, crispy
होली के मौके पर चिप्स की खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला

बाजार में हजार रुपये किलो तक की गुझिया उपलब्ध

गुझिया के बिना होली का त्योहार अधूरा है। इस बार भी बाजार में गुझिया की मांग ज्यादा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गुझिया के दाम दस फीसदी तक बढ़ गए है। नामी दुकानों पर एक हजार रुपये किलो तक गुझिया उपलब्ध है। हालांकि, बाजार में गुझिया की काफी वैरायटी भी है।

बाजार में परंपरागत गुझिया के साथ ही केसरिया, चाशनी से पगी, मोतीचूर, खोवा व बेक करके चाशनी से बनाई हुई गुझिया भी मौजूद है। हीरा हलवाई एंड संस के रोहित केसरवानी ने बताया कि उनके यहां 720 रुपये किलो में गुझिया उपलब्ध है। लोगों ने इसकी एडवांस बुकिंग भी करवाई है।

भगवान दास प्रहलाद दास के अंकित गुप्ता ने बताया कि इस बार शुगर फ्री, इलायची, केसर व सादी गुझिया बनाई गई है। नेतराम मूलचंद अग्रवाल, कामधेनू व सैनिक स्वीट्स पर भी लोग गुझिया खरीदने पहुंचे। इन दुकानों पर आकर्षक पैकिंग का ऑफर भी है। चौक व्यापारी सतीश केसरवानी ने बताया कि बहुत से लोगों ने एक दूसरे को गिफ्ट करने के लिए ड्राई फ्रूट के पैकेट खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। इस पैकेट में गुलाल भी उपलब्ध है। इसका रेट 400 से 3500 रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed