फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hit by Inflation: Rising spice prices spoil the taste of food and disrupt the monthly kitchen budget.

महंगाई की मार : मसालों की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा खाने का जायका, रसोई का मासिक बजट गड़बड़ाया

Sun, 05 Jul 2026 02:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Jul 2026 02:55 PM IST
सार

थोक मंडियों से आवक कम होने और माल भाड़े में बढ़ोतरी से फुटकर बाजारों में मसालों के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे गृहिणियों की रसोई का मासिक बजट बिगड़ गया है।

विज्ञापन
Hit by Inflation: Rising spice prices spoil the taste of food and disrupt the monthly kitchen budget.
गरम मसाला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थोक मंडियों से आवक कम होने और माल भाड़े में बढ़ोतरी से फुटकर बाजारों में मसालों के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे गृहिणियों की रसोई का मासिक बजट बिगड़ गया है। चौक, कटरा और लोकनाथ के बाजारों में मसालों की कीमतें तेजी से बदली हैं।

विज्ञापन


एक महीने पहले 140 रुपये किलो बिक रही धनिया अब 180 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। जावित्री के दाम 1,800 रुपये से सीधे 2,300 रुपये किलो हो गए हैं। प्रीमियम श्रेणी की छोटी इलायची की कीमत 3,200 से बढ़कर 4,000 रुपये प्रति किलो हो गई है। किराना व्यापारी उज्जवल केसरवानी बताते हैं कि मुख्य उत्पादक क्षेत्रों में इस बार फसल कमजोर रही है। ऐसे में में मंडियों से ही माल महंगा मिल रहा है और ऊपर से परिवहन लागत बढ़ने ने आग में घी का काम किया है।
विज्ञापन


कारोबारी प्रमिल केसरवानी के मुताबिक, लाल मिर्च पाउडर के दाम 200-320 रुपये से बढ़कर अब 250-330 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गए हैं। जीरा भी अब 350-450 रुपये की जगह 380-500 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है। धनिया पाउडर भी 180 से 220 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोक कारोबारी सतीश केसरवानी का मानना है कि आने वाले दिनों में यदि मुख्य मंडियों से माल की आवक नहीं सुधरी, तो कीमतों में और ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं, रामबाग की शालिनी गुप्ता, नैनी की साधना त्यागी ने बताया कि मसालों के दाम में आई तेजी ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed