फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   History sheeter dies due to bullet injury

Prayagraj News: गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
History sheeter dies due to bullet injury
कौड़िहार के एक बाग में रविवार की शाम गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर ऋतुराज (26) की मौत हो गई। गोली उसके जांघ में लगी थी। अस्पताल तक पहुंचने में दम निकल गया। घटना के वक्त उसके दो साथी मौजूद थे, जो भाग निकले। मृतक की मां ने पुलिस को दी तहरीर में साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, मामला हत्या का है या खुद से गोली चली। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ऋतुराज उर्फ ऋतिक पुत्र मलखान सिंह निवासी रामपुर थाना नवाबगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर था, जिस पर कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। रविवार शाम 5:30 बजे वह अपने दो साथियों के साथ प्रयागराज-रायबरेली हाईवे के पास कौड़िहार स्थित एक बाग में बैठा था। इसी बीच अचानक वहां गोली चल गई। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इस पर उसके दोस्त भाग निकले।
विज्ञापन

उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस के पहुंचने पर उसे सीएचसी कौड़िहार ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) रेफर कर दिया। एसआरएन पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या का आरोप लगा एसआरएन अस्पताल की मोर्चरी में शव भेजे जाने से पहले हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के अनुसार मौके से चोरी की पल्सर बाइक और तमंचा बरामद हुआ है।



17 मार्च को भेजा गया था जेल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ऋतुराज के खिलाफ जौनपुर से गैरजमानती वारंट जारी था और उसे 17 मार्च को नवाबगंज पुलिस ने ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामला आर्म्स एक्ट से संबंधित था। जमानत मिलने के बाद वह बाहर आया था। घटना के बाद मौके से भाग निकलने वाले उसके दो साथियों में से एक उसी के, जबकि दूसरा पड़ोसी गांव का रहने वाला है। उनका भी आपराधिक इतिहास है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed