फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hindutva is the basis of India's soul, civilization and cultural consciousness: Raj Bihari

हिंदुत्व भारत की आत्मा, सभ्यता और सांस्कृतिक चेतना का आधार है : राज बिहारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Hindutva is the basis of India's soul, civilization and cultural consciousness: Raj Bihari
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में फूलपुर नगर के केशव बस्ती स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शिव सकल हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह राज बिहारी ने कहा कि हिंदुत्व केवल एक धार्मिक विचार नहीं, बल्कि हजारों वर्षों से चली आ रही भारत की सभ्यता, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का मूल आधार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी सांस्कृतिक एकता से है और इस संस्कृति का संरक्षण हिंदू समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कहा, देश को सशक्त, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन

सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। गायक कलाकार सुभाष ने देशभक्ति और सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह में ऊर्जा और राष्ट्रभाव का संचार किया। संचालन गौरीशंकर ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र गिरि महाराज, राहुल मिश्रा एवं रेनू बलबीर गिरी, सह विभाग कार्यवाह बेचन सिंह, उमाचरण, राहुल विश्वकर्मा, जिला सह प्रचार प्रमुख जिग्नेश, कमलेश, आशीष केसरी, सुरेश, शिवम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सहसों रामलीला परिसर में विहिप के महामंत्री राज नारायण सिंह ने कहा आज पूरा विश्व भारत को गर्व की निगाह से देख रहा है। विशिष्ट अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भारत की संस्कृति जीवित रहे। उसकी रक्षा करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई है। संघ का एक-एक कार्यकर्ता अपने प्राणों का बलिदान देकर हमारे साथ खड़ा होता है।

कथा वाचक श्रेया ने कहा कि सनातनी कहने से हम सनातनी नहीं होते हैं। हम सब एक पिता की संतान हैं। हमें अपने कर्म को श्रेष्ठ बनाना है। कार्यक्रम के संजय हर्ष, कैलाश चंद केसरवानी, शिव कैलाश यादव, बद्री प्रसाद सिंह, अनिरुद्ध सिंह पटेल, आशीष केसरवानी, राजधर द्विवेदी, संदीप द्विवेदी, जयेश केशरवानी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed