{"_id":"696e99926e4fe03a3404283a","slug":"hindus-are-safe-in-india-as-long-as-they-are-in-majority-dr-togadia-naini-news-c-3-1-hld1039-806037-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में हिंदू तब तक सुरक्षित जब तक उनका बहुमत : डॉ.तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में हिंदू तब तक सुरक्षित जब तक उनका बहुमत : डॉ.तोगड़िया
Tue, 20 Jan 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
अंदावा में लोगों को संबोधित करते डॉ. तोगड़िया एवं मौजूद लोग। संवाद
अंतररष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि पूरा विश्व युद्ध की ओर जा रहा है। इसका कारण हम नहीं बल्कि ईरान, रूस, चीन और अमेरिका के हालात हैं। डॉ. तोगड़िया ने यह बातें सोमवार को झूंसी के अंदावा स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
डॉ.तोगड़िया ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की जितनी लड़ाइयां लड़ी गईं, उनमें सेनापति मैं ही था। बाकी सब साधु-संत थे। पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर डॉ. तोगड़िया ने कहा कि क्या वहां पर जाति पूछकर मारा जा रहा है। वहां केवल हिंदू मारे जा रहे हैं। भारत में हिंदू तब तक है सुरक्षित है जब तक उनका बहुमत है। डॉ.तोगड़िया ने देश में जनसंख्या कानून जल्द से जल्द लागू करने की भी मांग की।
डॉ.तोगड़िया ने कहा कि दुनिया में अगर बड़ा युद्ध होता है तो सभी देश प्रभावित होते हैं, लेकिन भारत पर ज्यादा असर नहीं पड़ना चाहिए। भारत पर टैरिफ बढ़ाए जाने के सवाल पर डॉ. तोगड़िया ने कहा कि विश्वास है कि टैरिफ की समस्या को लेकर उत्पन्न हुए आर्थिक हालात का समाधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समय आने पर तलाश लेंगे।
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद मामले में कहा कि संगम हमेशा से हिंदुओं की आस्था का केंद्र रहा है। यहां प्रत्येक श्रद्धालु का सम्मान के साथ स्नान होना चाहिए। प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए। वहीं प्रशासन के सुझाव को भी मानना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन एवं आयोजन विक्रम सिंह एवं एवं सुरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर रजनी ठकरवाल, अरविंद सिंह, जय सिंह, हनुमत सिंह, उदयमान सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
बांग्लादेश पर दबाव बनाए सरकार : डॉ. तोगड़िया
फाफामऊ। हिंदुओं को जगाने के लिए देश में हनुमान चालीसा का पाठ कराया जा रहा है। हनुमान चालीसा के माध्यम से ही गरीबों की मदद के लिए अनाज इकट्ठा किया जा रहा है। बांग्लादेश पर दबाव बनाने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए।
यह बातें थरवई में पत्रकार वार्ता में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कही। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को बांग्लादेश पर दबाव बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में 30 फीसदी हिंदू था, लेकिन अधिकतर हिंदू धर्म परिवर्तन कर लिया और कुछ हिंदू दूसरे देशों में जाकर शरण ले ली।
मौके पर प्रांत अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष नरेंद्र शास्त्री, परिषद के संगठन महामंत्री संजय दुबे, कात्यायनी शुक्ला, संजय तिवारी, मनोज यादव, अखिलेश तिवारी और बीके कश्यप आदि मौजूद थे। संवाद