{"_id":"5e1f6ea38ebc3e4aed356a5c","slug":"hindi-speaking-in-ias-mains-relief-sought-in-pcs-allahabad-news-ald26583052","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस मेंस में छंटे हिंदी भाषी, पीसीएस में मांगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस मेंस में छंटे हिंदी भाषी, पीसीएस में मांगी राहत
विज्ञापन
Hindi speaking in IAS mains, relief sought in PCS
अभ्यर्थियों का दावा, आईएएस मेंस के रिजल्ट ने हिंदी भाषी छात्रों को दिया झटका
पीसीएस प्री में 18 और मेंस में तीन गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किए जाने की मांग
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोग सेवा आयोग ने एक तरफ आरओ/एआरओ प्री-2016 को निरस्त कर अभ्यर्थियों को राहत प्रदान की तो दूसरी ओर पीसीएस प्री में पदों के मुकाबले 18 की जगह 13 गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किए जाने का निर्णय लेकर अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका भी दिया। इस मसले पर हिंदी भाषी अभ्यर्थियों ने आयोग से मांग की है कि प्री में 18 गुना और मुख्य परीक्षा में तीन गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किया जाए।
भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष कौशल सिंह, अनिल उपाध्याय, हर्षवर्धन पाठक, सतीश कुमार, अमित सिंह आदि ने आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा परिणाम जारी हो गया है और इसमें हिंदी भाषी अभ्यर्थियों का झटका लगा है। छात्रों के सोशल मीडिया ग्रुप पर चर्चा है कि मेंस में बड़े पैमाने पर हिंदी भाषी अभ्यर्थी बाहर से गए हैं।
इसी आधार पर प्रतियोगी छात्रों ने आयोग से मांग की है कि यूपी में हिंदी भाषी छात्रों की अधिक संख्या को देखते हुए पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में पदों के मुकाबले कम से कम 20 गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किया जाना चाहिए। छात्रों की मांग है कि पूर्व की व्यवस्था को लागू करते हुए प्री में 18 गुना और मेंस में तीन गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किया जाए।