फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hindi solidarity essential to the development of

हिन्दी के विकास को एकजुटता जरूरी

Sun, 13 Sep 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 13 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hindi solidarity essential to the development of
इलाहाबाद। हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को अनेक सामाजिक संगठनों की ओर से संगोष्ठी, सम्मान समारोह आयोजित किए गए। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से कल्याणी देवी स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में हुए समारोह में बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति पकंज मित्थल ने हिन्दी के लिए कार्य करने वाले 15 हिन्दीसेवियों को संस्था की ओर से सम्मानित किया। बाद में उन्होंने संस्था की पहल की सराहना करते हुए हिन्दी के विकास को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलायुक्त राजन शुक्ल, चेयरमैन सुरेश सिंह तोमर ने स्वागत और संचालन अशोक पांडेय ने किया। विशिष्ट अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता सहित अनिल कुमार टंडन, मोहम्मद आफताब, राजकुमार केसरवानी, राजकुमार सोनी, शीबू डॉ.नीरा, नीरा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन


आर्य समाज कटरा की ओर से हिंदी दिवस पर आयोजित व्याख्यानमाला में वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदी को अपेक्षित मान और स्थान दिलाना होगा। भाषा संगम के महासचिव डॉ. एम. गोविंदराजन ने दक्षिण भारत में हिंदी के उत्थान पर राय रखी। कहा, उत्तर भारत में भी दक्षिण भारतीय भाषाओं से परिचित होने की जरूरत है। कार्यक्रम में गौरीशंकर, गोपल जी बरनवाल, विजयानंद सिन्हा, राजन आर्य आदि मौजूद थे। संचालन मंत्री सतगुरु प्रसाद ने किया।
विज्ञापन


पं.देवीदत्त शुक्ल-पं.रमादत्त शुक्ल शोध संस्थान की ओर से हिंदी शिल्पियों को याद किया गया। इसके तहत राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन, तुलसीदास, डॉ.राममनोहर लोहिया, महादेवी वर्मा, मदन मोहन मालवीय, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी के प्रतिमा स्थल पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में डॉ.वीरेंद्र तिवारी, कैलाश नारायण अग्निहोत्री, डॉ,नरेंद्र कुमार सिंह गौड़, डॉ.पृथ्वी नाथ पांडेय आदि मौजूद थे। संचालन प्रबोध मानस और धन्यवाद ऋतुशील शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed