फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Higher vacancies in primary schools began recruiting

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर शुरू हुई भर्ती

Sat, 31 Dec 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 31 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Higher vacancies in primary schools began recruiting
jobs
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आंदोलनरत अभ्यर्थियों को प्रदेश सरकार ने विधान सभा से पहले नए साल का तोहफा दिया है। इन पदों पर 15 जनवरी तक भर्ती कर लेने के लिए गया है। अभ्यर्थियों का दावा है कि रिक्त पदों की संख्या तकरीबन सात हजार है।
विज्ञापन


विज्ञान और गणित विषय के सहायक अध्यापक के 29334 पदों के लिए तीन साल पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले चक्र में सातवीं काउंसलिंग के बाद टीईटी में 82 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया गया लेकिन इनमें बहुत से चयनित अभ्यर्थियों ने ज्वाइन नहीं किया। इन्हीं पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी शिक्षा निदेशालय पर जारी रहा। सरकार ने अब अभ्यर्थियों के इस मांग को मान लिया है।
विज्ञापन


हालांकि नई नियुक्ति से पहले पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों को कार्यभार ग्रहण करने के लिए एक और मौका दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से आदेश जारी किया गया है कि जनपद स्तर पर दो जनवरी को विज्ञप्ति जारी कर पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों को 10 जनवरी तक ज्वाइन करने का अवसर दिया जाए। इसके बाद रिक्त पदों पर श्रेणीवार भर्ती की जाए। भर्ती प्रक्रिया 15 जनवरी तक पूरी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed