फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   HighCourtAllahabad: Signs of Consent in Bar Bench on Video Conferencing Issue

HighCourtAllahabad: वीडियो कांफ्रेंसिंग के मुद्दे पर बार बेंच में सहमति के संकेत

Mon, 13 Apr 2020 09:16 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Apr 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
HighCourtAllahabad: Signs of Consent in Bar Bench on Video Conferencing Issue
Allahabad High Court
लॉक डाउन के दौरान मुकदमों की ई फाइलिंग और वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई को लेकर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर हाईकोर्ट विचार कहने पर सहमत हो गया है। सोमवार को इस संबंध में बार के प्रतिनिधि मंडल ने जजों की समिति से विस्तृत वार्ता की ।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में निवर्तमान अध्यक्ष राकेश पांडे, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह, निवर्तमान महासचिव जेबी सिंह और नवनिर्वाचित महासचिव प्रभा शंकर मिश्र शामिल थे। महासचिव जेबी सिंह ने बताया कि जजों की कमेटी के सामने वकीलों को आ रही परेशानियां रखी गईं। उनसे कहा गया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग की तकनीक अभी काफी नई है और अधिवक्ता इसके अभ्यस्त नहीं हैं। ऐसे में गड़बड़ी होने की संभावना है। इस स्थिति में यदि कोई अधिवक्ता वीडियो कांफ्रेंसिंग से बहस नहीं कर पाता है तो उसे दोबारा अवसर दिया जाना चाहिए तथा नो एडवर्स ऑर्डर का नियम बनाए रखने की जरूरत है ।
विज्ञापन


इसी प्रकार से शपथ पत्र और वकालतनामा की अनिवार्यता खत्म करने पर भी जजों का रुख सकारात्मक रहा है। हालांकि ई स्टाम्पिंग पर अभी कोई हल नहीं निकला है, लेकिन उम्मीद है कि इसका भी कोई रास्ता जल्द ही निकल आएगा। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने ई फाइलिंग और वीडियो कांफ्रेंसिंग से मुकदमों की सुनवाई को लेकर आपत्तियां जताते हुए मुख्य न्यायमूर्ति को पत्र लिखा था। इस पर संज्ञान लेकर हाईकोर्ट ने बार के प्रतिनिधियों को वार्ता हेतु बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों का कहना था ई फाइलिंग और वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई में कई प्रकार की व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं जिन का निदान करना जरूरी है। बार पदाधिकारियों को उम्मीद है कि वार्ता के बाद हाई कोर्ट की ओर से शीघ्र ही नए निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed