फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ :प्रयागराज जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल, बाल-बाल बचीं सवारियां

Wed, 31 May 2023 04:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 May 2023 04:42 PM IST
सार

यूपी रोडवेज की अनुबंधित बस प्रतापगढ़ से सवारियों को लादकर प्रयागराज जा रही थी। बस में 15 सवारियां मौजूद थीं। सिटी कोतवाली के सरायसागर गांव के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे सवारियाों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
High speed roadways bus overturned uncontrollably, driver injured, passengers narrowly escaped
प्रतापगढ़ में रोडवेज की बस पलटी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर सवारियों से भरी अनुबंधित बस गड्ढे में पलट गई। बस में सवार कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए लेकिन चालक को बेेहोशी की हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने से घटना हुई है। घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।


प्रयागराज डिपो की बस लेकर चालक आलोक तिवारी और परिचालक जय प्रकाश तिवारी बुधवार सुबह सवारी लेकर सुलतानपुर गए थे। बुधवार दोपहर सवारी लेकर प्रतापगढ़ डिपो पहुंचे। यहां सवारियों को उतारने के बाद दोपहर करीब दो बजे 18 यात्री प्रयागराज रूट वालों को बस पर बैठाकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए।

नगर कोतवाली के सरायसागर के पास अचानक चालक आलोक तिवारी ने बस से नियंत्रण खो दिया। जिससे अनियंत्रित होकर बस गड्ढे में पलट गई। यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। महिला यात्रियों के चीखने चिल्लाने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

हालांकि गनीमत की बात यह रही कि बस में सवार मोनिका (45), राम आसरे (40) समेत करीब सात यात्री चोटिल हुए थे। जिनका भुपियामऊ स्थित प्राइवेट अस्पताल में मरहम पट्टी कराया गया। हादसे के बाद बेहोश चालक को लोगों की मदद से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया। चौकी प्रभारी भुपियामऊ रज्जन राव ने बताया कि बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं थीं। किसी ने कोई शिकायत नहीं की।

High speed roadways bus overturned uncontrollably, driver injured, passengers narrowly escaped
बस पलटने से घायल चालक। - फोटो : अमर उजाला।

यात्रियों को लौटाया किराया, चालक के नशे में होने का लगाते रहे आरोप

अनुबंधित बस पलटने के कारण यात्रियों से लिया गया किराया परिचालक जय प्रकाश ने वापस कर दिया। यात्रियों के रुपये लौटाने के साथ ही उसने घटना की जानकारी विभागीय अधिकारी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी लोगों की भीड़ हटाती रही ताकि किसी यात्री का सामान गायब न हो। बस में सवार यात्री चालक के नशे में होने का आरोप लगाते रहे। जबकि होश में आने पर चालक बार-बार गश आने की बात बताता रहा।

सई पुल पार करते ही बस रोककर धोया था मुंह सुलतानपुर से बस लेकर आते समय बेल्हा देवी सई नदी पुल पार कर चालक आलोक तिवारी ने बस रोक दी। बस रोककर दुकान पर मुंह व हाथ पैर धुला। इसके बाद बस लेकर बस डिपो पहुंचा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed