फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court

20 अप्रैल से खुल जाएगी ज़िला अदालतें, वही अदालतें बंद रहेंगी जो कोरोना वायरस कंटेनमेंट जोन में हैं

Sat, 18 Apr 2020 05:14 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
high court
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रदेश की जिला अदालतें 20 अप्रैल से खुलेगी। केवल वही अदालते बंद रहेंगी जो कोरोनावायरस के कंटेनमेंट जोन में स्थित है । ऐसी अदालतें पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करती रहेंगी।केवल अतिआवश्यक मुकदमो की ही सुनवाई करेगी। जो अदालतें कोरोना वायरस कंटेनमेंट जोन मे नहीं है, वे अदालतें कार्य करना शुरू कर देंगी ।
विज्ञापन


इन अदालतों में कंटेनमेंट जोन के भीतर रहने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी न करने की छूट रहेगी।शेष भागों के कर्मचारी कार्यालय ज्वाइन करेगे। 15 अप्रैल 20 20 को केंद्र सरकार और 16 अप्रैल 2020 को राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। जिसमे कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सोसल डिस्टेन्सिंग की गाइडलाइन दी गयी है।
विज्ञापन

 

इस आशय की अधिसूचना इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने जारी की है। प्रदेश के सभी जिला न्यायाधीशों, पीठासीन अधिकारियों को निर्देश का पालन करने का आदेश दिया गया है। ये आदेश सभी जिला अदालतों, कामर्शियल कोर्ट, वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण, भूमि अधिग्रहण व पुनर्वास अधिकरण पर लागू होगा।जिला जज ,जिलाधिकारी से अदालत की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज ने डीएम से पूछा, क्या कचहरी कैंटोनमेंट जोन में है?

सभी जिला अदालतों को 20 अप्रैल से खोले जाने के हाईकोर्ट के निर्देश के बाबत जिला जज इलाहाबाद ने डीएम को पत्र भेज कर उनसे कचहरी की स्थिति की जानकारी मांगी है। पूछा है क्या जिला न्यायालय कैंटोनमेंट जोन में आता है। दरअसल, हाईकोर्ट ने कैंटोनमेंट जोन में आने वाली अदालतों को खोलने पर रोक लगाई है या इस जोन में रहने वाले कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर आने से छूट होगी, इसके मद्देनजर जिला जज ने जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed