फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   high court

डॉ कफील खान पर रासुका लगाने के मामले में सुनवाई टली

Mon, 27 Jul 2020 06:58 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
high court
डॉ कफील खान (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सीएए पर भड़काऊ भाषण देने के आरोपी डॉ कफील खान पर रासुका तहत की गई कार्रवाई के खिलाफ दाखिल याचिका पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इलाहाबाद हाइकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए पांच अगस्त की तारीख लगाई है।
विज्ञापन


कोर्ट ने याची के अधिवक्ता से राज्य सरकार को याचिका की संशोधित कॉपी मुहैया कराने को कहा है।याचिका की संशोधित कापी सरकारी अधिवक्ता को न देने के कारण सुनवाई नही हो सकी।
विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति शशिकांत गुप्ता एवं न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान की खंडपीठ ने कफील खान की मां नुजहत परवीन की याचिका पर दिया है। याची अधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल व अपर शासकीय अधिवक्ता पतंजलि मिश्र ने पक्ष रखा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएए को लेकर भड़काऊ बयानबाजी करने के लिए जिलाधिकारी अलीगढ़ ने 13 फरवरी 2020 को कफील खान को रासुका में निरुद्ध करने का आदेश दिया है।याचिका में निरूद्धि की वैधता को चुनौती दी गई है। हालांकि कफील खान को गोरखपुर के गुलहरिया थाने में दर्ज एक मुकदमे में 29 जनवरी 2020 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।रासुका जेल में रहते हुए तामील कराया गया है। कोर्ट ने राज्य सरकार से जानकारी मांगी है। सुनवाई 5अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed