{"_id":"5c1d1defbdec2256e0514b4f","slug":"high-court-to-hear-petition-against-breaking-wall-of-akshayvant-temple-at-patalpuri-in-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षयवट मंदिर की दीवार तोड़ने के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी, जनवरी में होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षयवट मंदिर की दीवार तोड़ने के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी, जनवरी में होगी सुनवाई
Fri, 21 Dec 2018 11:01 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
किला स्थित पातालपुरी मंदिर की दक्षिणी दीवार को तोड़ने की योजना को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। मंदिर के पुजारी रवींद्र नाथ योगेश्वर ने अर्जी दाखिल कर दीवार तोड़ने पर रोक लगाने की मांग है।
विज्ञापन
हालांकि कोर्ट ने याची को कोई स्थगन आदेश नहीं दिया तथा इस मामले में पहले से दाखिल याचिका के साथ ही जनवरी में सुनवाई का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पूर्व में विचाराधीन याचिका पर ओडी फोर्ट और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
याची का कहना है कि पिछले पांच सौ वर्षों से याची का परिवार इस मंदिर में पूजा अर्चना करता आ रहा है। किला स्थित अक्षयवट जाने के लिए मार्ग खोलने के नाम पर पातालपुरी मंदिर की दक्षिणी दीवार गिराई जा रही है। यह याची के अधिकारों का हनन है। मौके पर यथा स्थिति कायम रखने की मांग की गई है।
विज्ञापन