फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court takes suo motu cognizance of delay in abortion of rape victims, hearing to be held on January 13

High Court : दुष्कर्म पीड़िताओं के गर्भपात में देरी पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, 13 जनवरी को होगी सुनवाई

Wed, 17 Dec 2025 07:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Dec 2025 07:52 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िताओं के गर्भपात मामलों में विभिन्न स्तरों पर होने वाली देरी को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान (सुओ मोटो) जनहित याचिका दर्ज की है।

विज्ञापन
High Court takes suo motu cognizance of delay in abortion of rape victims, hearing to be held on January 13
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िताओं के गर्भपात मामलों में विभिन्न स्तरों पर होने वाली देरी को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान (सुओ मोटो) जनहित याचिका दर्ज की है। यह कार्यवाही 23 सितंबर 2025 से शुरू हुई, जिसमें कोर्ट ने समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप में आ रही बाधाओं और प्रशासनिक लापरवाही पर चिंता जताई।

विज्ञापन

यह मामला संबंधितों को संवेदनशील बनाने के लिए दिशानिर्देशों का पुन: निर्धारण शीर्षक से दर्ज किया गया है। इसकी सुनवाई न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति अरुण कुमार की खंडपीठ कर रही है। कोर्ट ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िताओं के गर्भपात से जुड़े मामलों में प्रक्रियात्मक विलंब से समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाती। इससे पीड़िताओं को गंभीर मानसिक और शारीरिक कष्ट उठाने पड़ते हैं।

विज्ञापन

कोर्ट ने माना कि इस संवेदनशील विषय पर सभी संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील बनाने और स्पष्ट दिशानिर्देश तय करने की आवश्यकता है। मामले में कोर्ट की सहायता के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता महिमा मौर्य को न्याय मित्र नियुक्त किया गया है। इससे पहले 27 नवंबर को सुनवाई के दौरान महिमा और प्रदेश सरकार की ओर से अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता राजीव गुप्ता ने अदालत के समक्ष कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिनका उद्देश्य प्रक्रिया को सरल, संवेदनशील और समयबद्ध बनाना था। इसके बाद मामले की सुनवाई 15 दिसंबर 2025 को हुई, जिसमें कोर्ट ने प्रस्तुत सुझावों पर विचार करते हुए आगे की सुनवाई की तिथि तय की। अब इस मामले में सुनवाई 13 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed