फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Solving a large number of questions in a short time, as per the CRL report, is not evidence

हाईकोर्ट ने कहा : सीआरएल रिपोर्ट में कम समय में अधिक सवाल हल करना नकल का सबूत नहीं

Fri, 11 Sep 2026 02:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Sep 2026 02:31 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि केवल कैंडिडेट रिस्पांस लॉग (सीआरएल) रिपोर्ट में कम समय में अधिक प्रश्न हल करने के आधार पर किसी अभ्यर्थी को नकल करने वाला नहीं माना जा सकता। इसके लिए ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य जरूरी हैं।

विज्ञापन
High Court Solving a large number of questions in a short time, as per the CRL report, is not evidence
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि केवल कैंडिडेट रिस्पांस लॉग (सीआरएल) रिपोर्ट में कम समय में अधिक प्रश्न हल करने के आधार पर किसी अभ्यर्थी को नकल करने वाला नहीं माना जा सकता। इसके लिए ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य जरूरी हैं।

विज्ञापन


इस टिप्पणी संग न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी ने राज्य सरकार की ओर से दायर विशेष अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने सरकार को तीन माह में शेष चयन प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित करने का आदेश दिया है। हालांकि, निष्पक्ष जांच करने की सरकार को स्वतंत्रता दी गई है। मामला तनु चौधरी और 44 अन्य अभ्यर्थियों से जुड़ा है।
विज्ञापन


दरोगा भर्ती 2020-21 में नकल का आरोप लगाकर याची अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से रोक दिया गया था। याचियों ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी। एकल पीठ ने 29 अगस्त 2025 को उनकी याचिकाएं स्वीकार कर राहत दी थी। इसके खिलाफ सरकार ने विशेष अपील की थी। भर्ती में उपनिरीक्षक, पीएसी प्लाटून कमांडर और फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर के 9534 पद शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed