{"_id":"61c5fdc3d0701e3f9a7a7ba4","slug":"high-court-six-months-before-retirement-the-transfer-of-lab-assistant-was-canceled-at-a-distance-of-900-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : सेवानिवृत्ति से छह महीने पहले लैब सहायक का 900 किमी दूर किया गया तबादला रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : सेवानिवृत्ति से छह महीने पहले लैब सहायक का 900 किमी दूर किया गया तबादला रद्द
Fri, 24 Dec 2021 10:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:35 PM IST
सार
एकलपीठ ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी। याची ने एकलपीठ के फैसले को विशेष अपील में चुनौती दी गई थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए तबादला आदेश रद्द कर दिया है। मामले की सुनवाई दो जजों की खंडपीठ कर रही थी।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।)
- फोटो : iStock
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया कार्यालय में लैब सहायक ओम प्रकाश गौड़ का तबादला 900 किमी दूर शामली करने के आदेश को तबादला नीति के खिलाफ करार देते हुए रद्द कर दिया है। कहा है कि सेवानिवृत्ति के छह माह बचे हैं। तबादला नीति के तहत सेवानिवृत्त होने से दो साल के भीतर कर्मी को उसी जिले में तैनाती का अधिकार है। इस विंदु पर एकलपीठ ने विचार नहीं किया। खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश को भी रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
एकलपीठ ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी। याची ने एकलपीठ के फैसले को विशेष अपील में चुनौती दी गई थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए तबादला आदेश रद्द कर दिया है। मामले की सुनवाई दो जजों की खंडपीठ कर रही थी।
विज्ञापन
याची ओम प्रकाश गौड़ की विशेष अपील को निस्तारित करते हुए कोर्ट ने याचिका भी मंजूर कर ली है। याची का कहना था कि वह अगले तीन माह में मार्च 2022 में सेवा निवृत्त होने वाला है और उसका 15 जुलाई 21 को 900 किमी दूर तबादला कर दिया गया है। जिसे खंडपीठ ने तबादला नीति के खिलाफ करार देते हुए रद्द कर दिया है।
विज्ञापन