फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court's convention center with hydraulic table is ready, will be inaugurated soon

High Court : हाईकोर्ट का हाइड्रोलिक टेबल वाला कन्वेंशन सेंटर तैयार, जल्द किया जाएगा उद्घाटन

Sun, 11 Feb 2024 02:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 02:52 PM IST
सार

सिविल लाइंस स्थित हाईकोर्ट के लॉ म्यूजियम कैंपस में ही कन्वेंशन सेंटर बनाया गया है। इसके दूसरे तल पर बने आर्बिट्रेशन सेंटर में पांच हाल और चार कैप्सूल रूम बनाए गए हैं। सुलह वाले मामलों का निस्तारण यहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
High Court's convention center with hydraulic table is ready, will be inaugurated soon
इलाहाबाद हाईकोर्ट का कन्वेंशन सेंटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कन्वेंशन सेंटर तैयार हो चुका है। दूसरे तल पर आर्बिट्रेशन सेंटर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रथम तल पर बने कान्फ्रेंस हाल में हाइड्रोलिक टेबल लगाई गई हैं। हाल को साउंड प्रूफ बनाया गया है। स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट लग चुकी हैं। साफ-सफाई का काम ही बचा है। इसका जल्द उद्घाटन किया जा सकता है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित हाईकोर्ट के लॉ म्यूजियम कैंपस में ही कन्वेंशन सेंटर बनाया गया है। इसके दूसरे तल पर बने आर्बिट्रेशन सेंटर में पांच हाल और चार कैप्सूल रूम बनाए गए हैं। सुलह वाले मामलों का निस्तारण यहीं किया जाएगा। जरूरत पर सुलह करने आए दोनों पक्षों से अलग-अलग बात भी कैप्सूल रूम में की जाएगी। यहां कैंटीन की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन


प्रथम तल पर 180 लोगों के बैठने की क्षमता वाले कान्फ्रेंस हाल में हाइड्रोलिक टेबल लगाई गई हैं। जरूरत के मुताबिक स्विच के माध्यम से टेबल को ऊपर-नीचे किया जा सकता है। हाल की दीवारों पर ध्वनि अवशोषित करने वाले पैनल लगाए गए हैं। इससे न आवाज गूंजेगी, न ही बाहर जाएगी। इस हाल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग भी की जा सकती है। यहां इस प्रकार का साउंड सिस्टम लगाया गया है कि पूरे हाल में आवाज एक समान सुनाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्वेंशन सेंटर की सैंड स्टोन से बनी दीवारें इसे भव्यता प्रदान करती हैं। प्रवेश द्वार के खंभों में सैंड स्टोन की जालियां लगी हैं, जो लाइट जलने पर रात को बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। सेंसर डोर लगाया गया है। भवन के गुंबद के खुले एरिया में दो इंच मोटा कांच लगा है, ताकि पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी आती रहे। काम करा रही कंपनी जीएस एक्सप्रेस के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश कुमार गौड़ ने बताया कि कन्वेंशन सेंटर का काम जल्द पूरा करने का निर्देश है। उम्मीद है, एक-दो दिन में काम पूरा कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed