{"_id":"6228dc46adcd7e55f05a830b","slug":"high-court-relief-to-the-managing-director-of-hyundai-motors-adjourning-the-hearing-on-the-petition-giving-a-chance-for-settlement","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : हुंडई मोटर्स के प्रबंध निदेशक को राहत, समझौते का मौका देते हुए याचिका पर सुनवाई की स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : हुंडई मोटर्स के प्रबंध निदेशक को राहत, समझौते का मौका देते हुए याचिका पर सुनवाई की स्थगित
Wed, 09 Mar 2022 10:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:26 PM IST
सार
कंपनी व सहायक निर्माण कंपनी के खिलाफ मेरठ में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कंपनी ने उससे करोड़ों का काम करा लिया। कुछ भुगतान दिया और अब टालमटोल कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में हुंडई मोटर्स इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्योंश्योब किम की याचिका की सुनवाई स्थगित कर दी है। इस दौरान उच्च न्यायालय ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से समझौता करने की अनुमति दे दी है। कहा कि विवाद का हल निकालें। याचिका की सुनवाई 24 मार्च को होगी।
विज्ञापन
कंपनी व सहायक निर्माण कंपनी के खिलाफ मेरठ में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कंपनी ने उससे करोड़ों का काम करा लिया। कुछ भुगतान दिया और अब टालमटोल कर रहा है। मेसर्स सैंगसांगसा इंडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ समझौते का प्रयास किया गया लेकिन हल नहीं निकला। यह हुंडई कंपनी की इकाई है।
विज्ञापन