{"_id":"5f24290a4c1fd504134ddb21","slug":"high-court-refuses-to-allow-sacrifice-on-bakrid","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेलकर्मियों का होगा वर्चुअल विदाई समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेलकर्मियों का होगा वर्चुअल विदाई समारोह
Fri, 31 Jul 2020 07:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 31 Jul 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 की वजह से पिछले चार माह से उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय एवं डीआरएम ऑफिस में रेलकर्मियों का विदाई समारोह न हो पाने की वजह से रेलवे ने अब वर्चुअल विदाई समारोह करवाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरूआत शुक्रवार से हुई। रेलवे बोर्ड की गाइड लाइन के बाद एनसीआर मुख्यालय एवं तीन मंडल से कुल 272 रेलकर्मी शुक्रवार को विदा हुए। इस कार्यक्रम में रेलमंत्री पीयूष गोयल एवं रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगदी ने भी वर्चुअली शिरकत की।
दरअसल, रेलवे में हर माह के अंतिम कार्य दिवस पर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को विदाई दी जाती है। इस दौरान उनका समापन भुगतान भी मौके पर दिया जाता है। कोविड-19 की वजह से पिछले चार माह से विदाई समारोह आयोजित नहीं हो पा रहा था। इस वजह से रेलवे बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया है कि 31 जुलाई से अखिल भारतीय आधार पर हर महीने के अंतिम कार्य दिवस को शाम पांच बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेवानिवृत्त समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें रेलमंत्री, रेल राज्य मंत्री एवं चेयरमैन रेलवे बोर्ड के साथ तमाम वरिष्ठ अफसर भी मौजूद रहेंगे।
वर्चुअल सेवानिवृत्त समारोह में संबंधित रेलवे मुख्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी द्वारा मुख्यालय में उपलब्ध वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व्यवस्था के माध्यम से या निमंत्रण लिंक का उपयोग करके कहीं और से भी भाग लिया जा सकता है। वर्चुअल सेवानिवृत्ति समारोह में शामिल होने के लिए यू ट्यूब लिंक https://youtube.com/c/RailTelTelepresenceServices/live उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल शुक्रवार को जीएम एनसीआर राजीव चौधरी की मौजूदगी में उत्तर मध्य रेलवे के 262 कर्मचारियों की विदाई हुई। इसमें आगरा के 37, झांसी के 70 और प्रयागराज मण्डल के 100 और झाँसी कार्यशाला के 33 एवं 22 कर्मचारी मुख्यालय सहित उत्तर मध्य रेलवे के अन्य इकाइयों के रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारी को पेंशन भुगतान आदेश उपलब्ध कराने के साथ-साथ पेंशन एवं अन्य भुगतान का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित बैंकों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से पेंशन भुगतान आदेश उपलब्ध कराया।